समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी क्षेत्र से गुजरने वाली बागमती नदी के जलस्तर में बुधवार को हल्की कमी आई है। बागमती नदी के जलस्तर में बीते एक सफ्ताह से लगातार बढ़ोतरी होने से चकमेहसी थाना क्षेत्र के बागमती नदी किनारे बसे नामापुर गांव में कटाव होने लगा था। नामापुर गांव स्थित निर्माणाधीन पुल के निकट नदी किनारे कटाव से करीब 80 मीटर से अधिक भूमि नदी में विलीन हो गया। नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ कटाव लगातार जारी था। जिसके कारण लगातार नदी के कटाव से किसानों की उपजाऊ भूमि नदी में विलीन हो रही थी। कटाव को रोकने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा युद्धस्तर पर कटाव रोधी कार्य जारी है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कटाव रोकने के लिए मिट्टी भर कर बोरा कटाव स्थल के निकट रखा गया है। वही सैकड़ों की संख्या में बोरा में मिट्टी डालकर जमा किया गया है। जेसीबी मशीन से कटाव स्थल के निकट सुरक्षा के मद्देनजर स्लोप बनाया जा रहा है। हालांकि बागमती के जलस्तर में कमी के साथ कटाव रुक गया है। लेकिन बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर कटाव पुन: चालू होने पर सुरक्षा को लेकर तैयारी की जा रही है। मजूदरों के माध्यम से मिट्टी भरे बोरा को एकत्रित कर रखा गया है।
बताया गया है कि बागमती नदी की तीव्र धारा से हर वर्ष नदी किनारे कटाव की समस्या उत्पन्न होती रहती है। जिससे लोगों के घर व भूमि कटाव की भेंट चढ़ जाता है। लेकिन विभाग बाढ़ पूर्व कटाव को रोकने के स्थाई निदान करने समस्या के निराकरण का कोई पहल नहीं कर रहा है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…