Samastipur

विधानसभा चुनाव से पहले चिराग की पार्टी ने बढ़ाई NDA की टेंशन, गठबंधन में स्वतंत्र पहचान पर अड़ी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हलचल मची हुई है. तैयारियों को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है. ऐसे में केंद्रीय मंत्री व लोजपा (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान को लेकर चर्चा जोर-शोर से हो रही है. दरअसल, पिछले 16 मई को राजधानी पटना में लोजपा (रामविलास) की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई थी.

इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. इस बैठक में पार्टी की ओर से तय किया गया कि, लोजपा (रामविलास) एनडीए को सहयोग तो करेगी लेकिन, गठबंधन में पार्टी की पहचान स्वतंत्र होगी. बता दें कि, इसके बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ और चिराग पासवान की ओर से एनडीए में टेंशन बढ़ाने की बात कही जा रही है.

‘बहुजन की पहचान, भाई चिराग पासवान’

इधर, चिराग पासावान के जीजाजी और जमुई के सांसद अरुण भारती भी मुखर कर अपनी बातों को रख रहे हैं. इसी क्रम में सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक के जरिये उन्होंने पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट के जरिये उन्होंने चिराग पासवान को लेकर अपनी बात रखी. दरअसल, अरुण भारती ने लिखा कि.

‘बहुजन की पहचान, भाई चिराग पासवान’ 16 मई को प्रदेश कार्यकारिणी में एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी की व्यापक स्वीकार्यता और लोकप्रियता समाज के हर तबके, विशेष रूप से दलित, बहुजन, युवा और नारी शक्ति के बीच स्पष्ट रूप से स्थापित है. इसके बावजूद कुछ राजनीतिक शक्तियां बार-बार उन्हें केवल एक वर्ग विशेष के नेता के तौर पर सीमित करने का प्रयास करती हैं, जो पूर्णतः अनुचित और अस्वीकार्य है.

लोजपा (रामविलास) किसी एक जात की पार्टी नहीं

आगे अरुण भारती ने यह भी लिखा कि, ‘हमारी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता और नेता बिहार की जनता, विशेष रूप से दलित, बहुजन, युवा और महिलाओं के बीच चिराग पासवान जी की लोकप्रियता, आकर्षण और व्यापक स्वीकार्यता को ध्यान में रखते हुए उन्हें बहुजन समाज के एक प्रभावशाली और बृहद नेता के रूप में स्थापित करने के लिए संकल्पबद्ध है.

इस दिशा में पार्टी अपना हरसंभव प्रयास और योगदान सुनिश्चित करेगी.’ इस तरह से एक बार फिर चिराग पासवान की पार्टी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. साफ तौर पर कह दिया है कि, लोजपा (रामविलास) एक जाति की पार्टी नहीं है. हालांकि, पिछले दिनों चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुालाकात की थी. जिसके बाद उन्होंने कहा था कि, ‘एनडीए में शिर्ष नेतृत्व के लिए कोई रिक्त स्थान नहीं है.’

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

2 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

5 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

10 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

11 घंटे ago