Samastipur

विधानसभा चुनाव से पहले समस्तीपुर में 20 मई से 4 जून तक लाइसेंसी हथियारों का होगा भौतिक सत्यापन

समस्तीपुर : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए डीएम रोशन कुशवाहा ने तिथि निर्धारित कर दी है। इस संबंध में मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार थानावार लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन होगा।

जिला प्रशासन ने सभी लाइसेंस धारकों को 20 मई से 4 जून के बीच अपने-अपने थाना में वेरिफिकेशन कराने का आदेश दिया है। सभी लाइसेंस धारकों को अपने-अपने हथियार के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना जरूरी है। इसके लिए शस्त्री निरीक्षी पदाधिकारी को भी प्रतिनियुक्त किया गया है।

अनुपस्थित रहने वालों पर कार्यवाई

अनुपस्थित रहने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी एक विशेष टीम बनाई गई है। वहीं वेरिफिकेशन का समय सुबह साढ़े 10 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है। इसके लिए सभी लाइसेंसी हथियारधारी को संंधित थानों द्वारा चौकीदार के माध्यम से सूचना तामिला कराने का आदेश दिया गया है।

सभी थानाध्यक्ष रिवाल्वर एवं पिस्टल के भौतिक सत्यापन के लिए सार्जेंट मेजर से समन्वय स्थापित कर अपेक्षित सहयोग प्राप्त करेंगे। वहीं निरीक्षी पदाधिकारी शस्त्र के सत्यापन करते समय अनुज्ञप्ति पुस्तिका पर यूआईएन दर्ज है अथवा नहीं, इसका भी सत्यापन करेंगे। अगर यूआईएन दर्ज होगा तो इसे चिन्हित करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

7 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

7 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

12 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

14 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

18 घंटे ago