समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के भुसवर पंचायत निवासी बैजनाथ शर्मा को युवा जदयू के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार के द्वारा विभूतिपुर युवा जदयू प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। इनके मानोयन से युवाओं में खुशी की लहर है। युवा जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष ने मनोनित करते हुए उन्हें पत्र सौंपा हैं। वहीं मनोनीत पत्र सौंपते हुए युवा जिला अध्यक्ष विशाल ने कहा कि पार्टी धर्म से ऊपर कुछ नहीं है। पार्टी के लिए समर्पित भाव से मजबूती के साथ काम करना है। बैजनाथ शर्मा के पार्टी से जुड़ने से युवाओं में मनोबल बढ़ेगा।
वहीं बैजनाथ शर्मा ने कहा कि पार्टी ने हम पर भरोसा जताया है। हम पार्टी की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। मौके जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक पटेल, छात्र नेता सूरज, मुखिया रंजीत कुमार महतो, अंकित सिंह, अधिवक्ता सोनू कुमार चौधरी, पीयूष कुमार कुशवाहा, डॉ ऋषि रंजन, हीरा मनीष, संजीव कुशवाहा, निरंजन कुमार आदि ने भी उन्हें युवा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दिया हैं।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…