Samastipur

विभूतिपुर में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम व क्रियान्वयन समिति कि बैठक की आयोजित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम व क्रियान्वयन समिति कि बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमिटी के अध्यक्ष अशोक पटेल ने किया। बैठक के प्रारंभ में कमेटी के सदस्य मनोज कुमार ने सवाल करते हुए कहा कि प्रखंड सांख्यिकी अधिकारी ने एक मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने में करीब चार महीना का समय लगा दिया और बदले उन्होंने मृतक के परिवार से 17 साक्ष्य का मांग किया, तब जाकर प्रमाण पत्र निर्गत किया, आखिर क्यों..? इस सवाल पर उपस्थित विधायक अजय कुमार ने कहा इस समस्या का निदान हो गया अब जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र अब पंचायतों में बनेगा।

दूसरा सवाल दाखिल खारिज का केस संख्या 2174/24_25 विभूतिपुर उत्तर पंचायत का जिस पर अंचल अधिकारी ने कहा यह कार्य निष्पादन कर दिया गया है। पीएचईडी से जुड़ा जो सिंघिया बुजुर्ग उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 09 के दलित बस्ती में अभी तक पानी का कनेक्सन नहीं दिया गया जिस पर कनीय अभियंता संतोष कुमार ने कहा कि इस कार्य को करवाने का के लिए मैं तत्पर हुं, जल्द पूरा हो जायेगा। कृषि से जुड़ा मामला कि रबी या खरीफ के सीजन में किसान चौपाल लगाया जाता जिस पर सरकार 30, 50तीन हजार पचास रूपए देती लेकिन एक पंचायत को छोड़ कर किसी पंचायत 200सौ रुपया भी खर्ज नहीं किया जाता है कृषि विभाग से अधिकारी अनुपस्थित थे।

रामशीष महतो ने शिक्षा विभाग से जुड़ा हुआ मामला उठाया कि महथी उत्तर पंचायत के एक विद्यालय तीन विद्यालय टैग कर चलाया जा रहा है। विभाग के अधिकारी अनुपस्थित। चंद्रेश्वर पासवान ने मुस्तफापुर चौक पर रोड ब्रेकर का मांग रखा, तरूण सिंघ ने समिति के अध्यक्ष और सदस्य को प्रखंड में बैठने के लिए कार्यालय उपलब्ध कराने का मांग रखा, संजीत सहनी ने मनरेगा जॉब कार्ड नहीं बनाने का आरोप पीओ पर लगाया जिस पर पीओ ने उपर के निर्देष का हवाला दिया ऊपर से रोक लगा हुआ था।

चंद्रमणि सिंह जमुआरी नदी का 500 फिट केराई पंचायत में उड़ाही का मांग रखा। जिस पर अंचल अधिकारी स्थल पर पहुंच कर देखने का आश्वासन दिया। अन्य सभी सदस्यो अपने अपने इलाके के समस्याओं से अवगत कराया। बैठक में अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में विधायक अजय कुमार, प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, सचिव चंद्रमोहन पासवान, उपाध्यक्ष दीपक साह, कमिटी सदस्य मनोज कुमार, रामशीष महतो, अयोध्या पंडित, तरूण कुमार सिंह, मोo ईमरान, चांदनी देवी, संजीत सहनी, राहुल कुमार, मनोज कुमार, चंद्रमणि सिंह, चंद्रेस्वर पासवान, शिवजी प्रसाद, मणिशंकर चौधरी, अंचल अधिकारी रंधीर रमन, सांख्यिकी अधिकारी सतेन्द्र कुमार बिधुत कनीय अभियंता नीतीश कुमार, प्रोग्राम प्राधिकारी मरेगा जितेन्द्र कुमार, उधान प्राधिकारी सत्येंद्र कुमार सिंह, जीविका बिपियम संजीव पासवान, आपूर्ति प्राधिकारी, वाल विकास परियोजना पदाधिकारी आदि मैजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

PM मोदी के कार्यक्रम को लेकर वैशाली में 24 घंटे तक वाहनों के परिचालन पर रहेगी रोक; समस्तीपुर से पटना जाने वालों को बदलना होगा रूट

समस्तीपुर : वैशाली जिले के राजापाकर में आगामी 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में असमाजिक तत्वों ने ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस पर किया पथराव; ट्रेन के इंजन का शीशा क्षतिग्रस्त, सहायक लोको पायलट भी हुआ जख्मी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : सोनपुर रेल मंडल के समस्तीपुर-दलसिंहसराय रेलखंड पर नाजिरगंज स्टेशन एवं बसढिया हॉल्ट के…

4 घंटे ago

गैरेज से लोहे का सामान चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, चोरी का पांच जैक भी बरामद

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई…

4 घंटे ago

22 नवंबर को समस्तीपुर मेडिकल कॉलेज में अकादमिक विभागों का होगा उद्घाटन, स्वास्थ्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन स्थित श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल नरघोघी में…

5 घंटे ago

कार-बाइक मालिकों की बल्ले-बल्ले! अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पॉल्यूशन सर्टिफिकेट रिन्यू, सरकार ने बदले नियम

भारत सरकार ने गाड़ियों से निकलने वाले पॉल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए नए नियमों…

8 घंटे ago

बिहार को PM मोदी देंगे 60 हजार करोड़ का गिफ्ट, 21 नवंबर को वैशाली में बड़ी जनसभा को करेंगे संबोधित

वैशाली जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य कार्यक्रम 21 नवंबर को प्रस्तावित है. कई…

9 घंटे ago