समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर थाना क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग में लड़कियों का घर छोड़कर भागने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रतिदिन एक दो लड़कियां प्रेम जाल में फंस अपने घर परिवार को छोड़ रही है। कुछ मामले थाना में प्रतिवेदित होते है। कुछ मामले में जांच तो कुछ मामले में परिजन संतोष कर मामले को सार्वजनिक करने से परहेज करते है। आज दो अलग-अलग गांव से लड़की के कथित अपहरण को लेकर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।
एक गांव में लड़की को अपहरण को लेकर लड़की के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही हिमांशु कुमार उर्फ गुलामी को आरोपित किया गया है। इसमें कहा गया है मेरी पुत्री को अपहरण करके आरोपी अपने साथ ले गया है। उसके साथ चार और लड़का था जिसका नाम नहीं जानते हैं। घटना का मूल कारण आपसी रंजिश बताया है। इस घटना में आरोपित लड़के की माता का भी हाथ बताया है। वहीं दूसरी ओर एक दूसरे गांव से भी लड़की के अपहरण को लेकर लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें पसियारी टोल निवासी सोनू कुमार को आरोपित किया हैं। थाना अध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि दोनों मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…