Samastipur

IPL में धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का समस्तीपुर में घर पर हुआ कुछ यूं स्वागत, किसी ने खिलाया केक तो किसी ने…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : IPL 2025 में अपने बल्ले से सभी का दिल जीतने वाले वैभव सोमवंशी समस्तीपुर स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचे। इस दौरान वैभव सूर्यवंशी जमकर स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए पूरा मोहल्ला और उनके चाहने वाले इकट्ठा हो गए। वैभव सूर्यवंशी अपने पैतृक घर (जो समस्तीपुर के ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर में है) में करीब दो घंटे बिताया, सभी चाहने वालों से मिले और फिर वहां से पटना के लिए रवाना हो गए। अपने बीच भारतीय क्रिकेट के युवा सुपरस्टार को देखकर हर कोई उनके साथ अपनी तस्वीर खींचाने की कोशिश में लगा दिखा। आपको बता दें की आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के दौड़ से बाहर हो चुकी है।

किसी के खिलाया केक तो किसी ने लगाया गले :

वैभव सूर्यवंशी के दोस्त, रिश्तेदार और जानकार उन्हें अपने बीच देखकर बेहद उत्साहित दिखे। जब उन्हें पता चला कि वैभव घर आ रहे हैं तो उनसे मिलने वालों की भीड़ उनके घर पर इकट्ठा होने लगी। वैभव जैसे घर पहुंचे तो पहले फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इसके बाद उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सभी ने एक साथ केक भी काटा। इस दौरान उनके रिश्तेदार, जानकार और दोस्त उन्हें गले लगाते और साथ में सेल्फी और वीडियो बनाते भी दिखे।

अंडर-19 टीम में हुआ है वैभव का चुनाव :

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन की बदोलत ही वैभव सूर्यवंशी का चयन भारत की अंडर-19 टीम में भी हुआ है। इंग्लैड के इस दौरे पर भारतीय टीम 24 जून से 23 जुलाई तक एक वॉर्म-अप, पांच वनडे और दो मल्टी-डे मैच खेलेगी। बताया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी अपने गांव में कुछ समय बीताने के बाद फिर पटना लौट गए जहां से उन्हें दिल्ली के लिए फ्लाइट लेनी थी। वो दिल्ली जाने के बाद भारत के अंडर-19 दल के साथ जुड़ेंगे और फिर बाद में इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

3 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

10 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

17 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

18 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

19 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

19 घंटे ago