Samastipur

लरझाघाट थाना के ASI का घूस मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : लरझाघाट थाना में पदस्थापित एएसआई सुबोध कुमार का एक ऑडियो बुधवार को दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी अशोक मिश्रा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए रोसड़ा सर्किल इंस्पेक्टर को जांच के आदेश दिये। सर्किल इंस्पेक्टर की जांच में वायरल ऑडियो प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके तुरंत बाद ही एसपी ने कारवाई करते हुए एएसआई सुबोध कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी आरम्भ की जा रही है।

बता दें कि एक केस में मदद करने के नाम पर सुबोध कुमार एक व्यक्ति से फोन पर 1 लाख 20 हजार रुपये मांग रहे थे। इधर एसपी अशोक मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता और असंवेदनशील आचरण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि इस तरह की घटनाओं से पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचता है, इसलिए भविष्य में इस प्रकार के मामलों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

7 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

8 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

8 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

10 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

15 घंटे ago

नीतीश के राज्यसभा निर्वाचन पर आनंद मोहन गुस्से में, बोले- BJP को भारी पड़ेगा; निशांत को फुल पावर दे NDA

नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…

16 घंटे ago