Samastipur

SP ने सुरक्षा को लेकर बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए दिशा-निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समाहरणालय सभागार में मंगलवार को एसपी अशोक मिश्रा ने जिले भर के विभिन्न बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा को सुदृढ़ बनाना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, आम जनता की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा बैंक कर्मियों और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना रहा। इस दौरान एसपी ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए बैंकों का सहयोग बेहद जरूरी है। बैंक अधिकारी बैंकों में सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच जरूर कराएं।

इस दौरान एसपी ने बैंक परिसरों में सुरक्षा की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और सुरक्षा के मानक संचालन प्रक्रिया के तहत आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने बैंक शाखाओं में सीसीटीवी कैमरे की सक्रियता, अलार्म सिस्टम की स्थिति, सुरक्षाकर्मी की तैनाती तथा कैश वैन की आवाजाही के समय सुरक्षा उपायों पर विशेष बल दिया।

एसपी ने गार्ड चेकिंग रजिस्टर ब्रांच मैनेजर को अपने पास ही रखने को कहा। बैंकों की सुरक्षा में पहुंचने वाले पुलिस पदाधिकारी जिस रजिस्टर पर अपना हस्ताक्षर बनाते है, उसकी भी समय-समय पर जांच की जाएगी। जिससे यह पता चल सकेगा कि कौन पुलिस पदाधिकारी अपनी ड्यूटी को सही ढंग से निभा रहे है। बैंक काउंटरों पर बेवजह घूमने वाले लोगों की जांच की जाएगी। एसपी ने एटीएम की सुरक्षा पर भी विस्तृत चर्चा की।

बैंक लूटकांड की घटना के बाद एसपी सख्त :

बता दें कि 7 मई को शहर के अतिव्यस्त इलाका काशीपुर में दिनदहाड़े 12 बजे बैंक आफ महाराष्ट्र से 9.75 किलो सोना व 15 लाख 2 हजार 791 रूपये नगद लूट की घटना को हथियारबंद बदमाशों ने अंजाम दिया था। बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि बैंक लूट की घटना बैंक सुरक्षा में लापरवाही का ही नतीजा है। उन्होंने बैंक अधिकारियों को सीसीटीवी कैमरों की स्थिति सुधारने, सुरक्षा गार्ड की उपस्थिति सुनिश्चित करने और आपातकालीन अलार्म प्रणाली को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी कहा कि बैंक प्रबंधन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

बैंक लूटकांड मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली :

बैंक आफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में पुलिस के हाथ सातवें दिन भी खाली है। एसपी के निर्देश पर सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में गठित एसआईटी के अलावे डीआईयू, सीआईडी व एसटीएफ के द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर छापेमारी की जा रही है, लेकिन अब तक लूटा गया सोना व नगद बरामद नहीं किया जा सका है।

पुलिस के द्वारा पहले दिन से ही दावा किया जा रहा है की उसने लूटकांड को अंजाम देने वाले गिरोह व लोकल लाइनर को चिन्हित कर लिया है। लेकिन घटना के एक हफ्ते बीत जाने के बावजूद अब तक ना ही सोना बरामद हो सका है और ना ही किसी की गिरफ्तारी हो सकी है। लूटकांड को लेकर वैशाली, मुजफ्फरपुर, पटना, बेगूसराय के जेल में बंद सोना लूटकांड के आरोपियों से भी पूछताछ की जा रही है। इसके अलावे बंगाल के दमदम जेल में बंद सोना लूट के बड़े लूटेरे छोटू पासवान से भी पूछताछ की जा रही है।

हाल ही में एसटीएफ व वैशाली पुलिस द्वारा पकड़े गये समस्तीपुर के रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में करोड़ों रुपये के आभूषण की डकैती मामले में फरार चल रहे वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाऊदनगर खिलवत के अलाउदिन के पुत्र मो. साहिल को गिरफ्तार किया गया था। बताया जा रहा है की छोटू पासवान के इशारे व जेल से उसके दिशा-निर्देश के बाद ही लूटकांड की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। मो. साहिल के मोबाइल से कई ज्वेलरी शोरूम व बैंक के रेकी का फोटो व वीडियो भी प्राप्त हुआ था। फिलहाल समस्तीपुर पुलिस इस लूटकांड को लेकर हर एंगल से जांच कर रही है। अब तक दो दर्जन से अधिक संदिग्धों को उठाकर पूछताछ की जा चुकी है, लेकिन कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

33 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 10 हजार के बाद 2 लाख मिलने की बात सुनकर लगाया अंगूठा, खाते से गायब हुए सभी पैसे

समस्तीपुर : पटोरी क्षेत्र में महिलाओं को सरकारी योजना का लालच देकर ठगी करने का…

7 घंटे ago

जनता दरबार लगाकर DM ने सुनी शिकायत, अधिकारियों से बोले- “लोगों की समस्या का तुरंत समाधान करें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी”

समस्तीपुर : समस्तीपुर कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में ‘बिहार दिवस’ के भव्य आयोजन को लेकर DM ने की तैयारियों की समीक्षा

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार समस्तीपुर में डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आगामी बिहार दिवस…

7 घंटे ago

विद्यापतिनगर में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराने वाले युवक को ग्रामीणों ने देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के चकउंबर गांव में आपसी विवाद के दौरान हथियार लहराना…

8 घंटे ago