समस्तीपुर : दरभंगा जिले में एक शादी समारोह के दौरान 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के पुरनाही गांव निवासी धीरज कुमार के रूप में हुई है।
घटना दरभंगा के एपीएम थाना क्षेत्र के सिरनिया घाट की है, जहां रामधनी सहनी की बेटी मनीषा की शादी में धीरज बारात में शामिल हुआ था। बारात रात दो बजे पहुंची और चार बजे सभी ने साथ में खाना खाया। इसके बाद धीरज अचानक लापता हो गया।
सुबह खोजबीन के दौरान धीरज का शव पास के रेलवे गुमटी के पास खेत में मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। दरभंगा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सिटी SP अशोक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।
SP अशोक कुमार ने मीडिया से कहा कि मामला स्पष्ट रूप से हत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौके से कुछ साक्ष्य भी मिले हैं। इधर मृतक के पिता हीरा चौधरी ने गांव के ही लक्ष्मण सहनी और उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया हैह उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से धमकी दी जा रही थीह फिलहाल पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…