Samastipur

समस्तीपुर: दोस्त की शादी में बारात जाने के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, दो दोस्तों की मौ’त, 9 घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में देर रात बारात जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ।

स्कार्पियो में सवार सभी युवक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए दलसिंहसराय के रामपुर जलालपुर से उजियारपुर के भगवानपुर देसुआ जा रहे थे। रास्ते में उजियारपुर थाना क्षेत्र के महिसारी के पास स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में मौके पर ही 21 वर्षीय सौरव कुमार की मौत हो गई, जो जायज पट्टी वार्ड 24 निवासी देवेंद्र राय का पुत्र था। वहीं 18 वर्षीय बबन कुमार, जो लोकनाथपुर गंज निवासी चंदन महतो का पुत्र था, ने अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। दोनों मृतक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।

इधर सूचना मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल और निजी क्लिनिकों में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। स्थानीय निवासी शिव शंकर मंडल का बताना है कि यह लोग अपने दोस्त संजीव कुमार की शादी में शामिल होने के लिए बरात जा रहा था। इस दौरान स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसमें दो की मौत हो गई है। बारात दलसिंहसराय से उजियारपुर भगवानपुर देसुआ के लिए जा रही थी।

Avinash Roy

Recent Posts

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

16 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

16 घंटे ago

11 तक चालान की 50 फीसदी राशि जमा करने पर लोक अदालत में जाने की जरूरत नहीं, राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता वाहन रवाना

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…

17 घंटे ago

IRCTC Scam में लालू यादव, तेजस्वी और राबड़ी समेत आठ पर मनी लांड्रिंग के आरोप तय; कोर्ट से 7 आरोपी बरी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…

22 घंटे ago

वैशाली में भारतमाला परियोजना के 6 लेन पुल का ढांचा गिरा; मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…

1 दिन ago