Samastipur

रोसड़ा में बैंक के पास तीन बदमाश असलहा के साथ गिरफ्तार, पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- शुक्रवार की दोपहर शहर के सिनेमा चौक स्थित एसबीआई मुख्य शाखा के पास उक्त वक्त अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब रोसड़ा पुलिस कुछ युवकों को खदेड़ने लगी। जब लोगों की भीड़ इकट्ठा हुई तो पता चला कि रोसड़ा पुलिस असलहा के साथ तीन युवकों को दबोच अपने साथ थाना लेे गयी है।

इधर, थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बैंक के समीप से तीन आरोपियों को असलहा के साथ हिरासत में लिए जाने की बात बतायी है। उन्होंने कहा कि धराये आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। हालांकि रोसड़ा पुलिस इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से फिलहाल परहेज कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच-पड़ताल के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर शहर के एसबीआई मुख्य शाखा के समीप तीन युवक मंडरा रहे थे। बैंक चेकिंग में पहुंचे इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने युवकों की संदिग्ध गतिविधि को देख पुलिसबलों को उसकी तलाशी लेने को कहा। पुलिसबलों को देखते ही उक्त तीनों युवक भागने लगा, जिसे इंस्पेक्टर व पुलिसबलों ने खदेड़कर पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान एक युवक के पास से असलहा भी बरामद किया गया है। धराया सभी युवक थाना क्षेत्र के मोतीपुर पंचायत के महेशपुर का रहनेवाला बताया गया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त तीनों आरोपी बैंक के समीप किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की मंशा से जुटे थे। हालांकि पुलिस ने समय रहते उनकी मंशा पर पानी फेर दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

1 घंटा ago

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

12 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

12 घंटे ago