Samastipur

समस्तीपुर रेल मंडल में 11 DCI सहित वाणिज्य विभाग कर्मियों का किया गया तबादला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में बड़ी संख्या में कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया है। 11 मई को इस संबंध में सहायक मंडल कार्मिक पदाधिकारी तीन ने पत्र जारी किया है। इसमें वाणिज्य अधीक्षक, टिकट निरीक्षक सहित विभिन्न पदों के अधिकारी शामिल हैं। समस्तीपुर रेल मंडल के लगभग सभी स्टेशन के वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों का तबादला किया गया। इसके अलावा मुख्यालय में तैनात कर्मचारियों का भी तबादला हुआ है।

समस्तीपुर रेल मंडल में कार्यरत 11 डीसीआई का तबादला भी किया गया है। इसमें एसके बरियार को समस्तीपुर जंक्शन का नया डीसीआई बनाया गया है। जबकि दिलीप कुमार को दरभंगा का डीसीआई बनाया गया। जारी सूची में मुख्यालय में तैनात राजेश रंजन श्रीवास्तव को सीतामढ़ी, मदन ठाकुर को झंझारपुर से समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय, अमरेंद्र कुमार लाल को सहरसा से बेतिया, हरिशंकर भक्ता को सीतामढ़ी से बापूधाम मोतिहारी तबादला किया गया है।

नंदन झा को रेल मंडल मुख्यालय में ही प्लानिंग में भेजा गया है। जबकि आशीष रंजन हांसदा को बेतिया से रक्सौल, रक्सौल के डीसीआई संजय कुमार को सहरसा, प्रतीक पाराशर को बनमनखी और रवि साहनी को मुख्यालय से झंझारपुर तबादला करते हुए नया डीसीआई बनाया गया है। जबकि समस्तीपुर में सर्वजीत कुमार श्रवण को तबादला करते हुए रेल मंडल मुख्यालय भेजा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago