Samastipur

पूसा का स्लूइस गेट कमजोर, आयीं दरारें, जलस्तर की बढ़ोतरी होने पर उसके दबाब को सहन करना होगा मुश्किल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- मानसून के जल्द आगमन की सूचना के बाबजूद पूसा बाजार स्थित रिंग बांध पर बना स्लूईस गेट एक वर्ष बाद भी नहीं बन सका। जिससे पूसा समेत आसपास की बड़ी आबादी व कई बड़े संस्थान से जुड़े लोग दहशत में हैं। मिली जानकारी के अनुसार बूढ़ी गंडक नदी के पूसा बाजार में बना स्लूइस गेट क्षतिग्रस्त होने का मामला प्रकाश में आया हैं। गेट की दीवारों में मोटी दरारेें स्पष्ट झलक रही हैं तो निचले हिस्से भी काफी कमजोर बताये गये।

ऐसे में बूढ़ी गंडक में जलस्तर की बढ़ोतरी होने पर उसके दबाब को सहन करना लोग मुश्किल मान रहे हैं। इससे बचाव को लेकर बीते वर्ष बाढ़ नियंत्रण विभाग ने फ्लड फायटिंग के तहत बोरा पिंचिंग कराकर अस्थाई रूप से मजबूती देने का प्रयास किया। बीते वर्ष माना जा रहा था कि जलस्तर में कमी के बाद इसको नये सिरे से निर्माण कराया जायेगा। लेकिन साल बीतने के बाद भी स्लूईस गेट निर्माण का कार्य नहीं हो सका।

अब अगले महीने से जलस्तर के बढ़ोतरी की संभावना लोग मान रहे हैं। ऐसे में स्लूइस गेट निर्माण की प्रक्रिया अधर में लटक गई है। बता दें कि स्लूइस गेट या तटबंध की जर्जरता या टूटने से पूसा व आसपास के दर्जनों पंचायतो से जुड़ी आबादी के अलावा डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, बोरोलॉग इन्स्टीच्यूट फॉर साउथ एशिया, डायट, अनुमंडलीय अस्पताल, सहकारिता प्रशिक्षण केन्द्र, प्रखंड मुख्यालय आदि को खतरा हो सकता है।

विभागीय टेंडर की प्रक्रिया में फंसा काम बाढ़ नियंत्रण विभाग के एसडीओ मंजीत कुमार ने बताया कि स्लूइस गेट निर्माण से संबंधित अधियाचना विभाग को काफी पूर्व सौंप दी गई है। लेकिन विभागीय टेंडर प्रक्रिया के कारण अब तक कार्य नहीं हो सका है। अब यह कार्य अक्टूबर के बाद ही होने की संभावना है। इस बीच अगर जरूरत पड़ी तो फ्लड फाईिंटग के तहत बोरा पिंचिंग जैसे अस्थाई मजबूती देने की प्रक्रिया की जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

UGC गाइडलाइंस पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के खिलाफ 18 मार्च को पटना में महाजुटान व राजभवन मार्च का आह्वान

समस्तीपुर : शहर के बी.आर.बी. कॉलेज परिसर में समता आंदोलन के तहत आइसा, आरवाईए, भीम…

5 मिनट ago

समस्तीपुर : KYC अनिवार्यता व नए नियमों से गैस उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, गैस किल्लत की अफवाह के बीच नए नियम बने मुसीबत

समस्तीपुर : रसोई गैस को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है।…

1 घंटा ago

समस्तीपुर सदर SDO ने गैस वितरकों के साथ बैठक कर दिये निर्देश, उपभोक्ताओं से अफवाहों पर ध्यान ना देने की अपील

समस्तीपुर : एलपीजी की आपूर्ति में संभावित बाधा को देखते हुए बुधवार को एसडीओ दिलीप…

2 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट से बाहर निकलते ही अंतरराज्यीय शराब तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : दरभंगा जिले के युनिवर्सिटी थाने की पुलिस ने बुधवार को समस्तीपुर नगर थाने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहरी क्षेत्र में बाइक से सायरन बजाते हुए गली-गली रात्री गश्ती कर रही पुलिस

समस्तीपुर : नगर व मुफस्सिल थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को…

2 घंटे ago

बिहार में सरकारी अधिकारी के कई ठिकानों पर SVU की छापेमारी; अकूत संपत्ति का आरोप

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने बड़ी छापेमारी…

2 घंटे ago