Samastipur

समस्तीपुर : डाक अधीक्षक के आदेश से डाक कर्मियों में खलबली, बीमा का लक्ष्य पूरा नहीं करने वालों पर कार्रवाई का निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- वित्तीय वर्ष 2024-25 में डाक योजनाओं में दिए गए लक्ष्य को पूरा करने में ढिलाई बरतने वाले डाक कर्मियों पर कार्रवाई करने संबधी आदेश जारी कर कई डाककर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के बाद से डाक कर्मियों में खलबली मची हुई है। बचाव में उनका संघ नेशनल एसोसिएशन ऑफ पोस्टल एम्प्लाइज – ग्रुप सी ने डाक अधीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

संघ के सर्किल सेक्रेटरी प्रेरित कुमार ने डाक अधीक्षक के उक्त आदेश को अनियमित करार देते हुए चीफ पीएमजी पटना से शिकायत करते हुए उनके आदेश की समीक्षा कर कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। सर्किल सेक्रेटरी का कहना है कि वे जल्द ही चीफ पीएमजी से मिलने वाले हैं।

वे उनकी शिकायत पत्र पर कार्रवाई नहीं करते तो डाक निदेशालय नई दिल्ली तक जाएंगे। चीफ पीएमजी, बिहार से की गई थी कि डाक अधीक्षक ने विभागीय नियम से दूर जाकर लक्ष्य को पूरा करने के लिए पक्षपातपूर्ण तरीके से कर्मियों पर दबाव व भय दिखा कर गलत आदेश निर्गत कर अपने पद का दुरुपयोग किया है।

आदेश के जरिए कर्मियों को लक्ष्य पूरा नहीं करने पर विभागीय सुविधाओं जैसे बच्चों की शिक्षा भत्ता, छुट्टी, यात्रा भत्ता, मेडिकल भत्ता, अवकाश आदि लटकाने व रोक देने की चेतावनी दी थी। सर्किल सेक्रेटरी चीफ पीएमजी से डाक अधीक्षक के उक्त आदेश की अपने स्तर से समीक्षा कर कार्रवाई करने का अनुरोध चीफ पीएमजी, बिहार से की है। इस क्रम में उन्होंने बताया कि डाक अधीक्षक ने लक्ष्य को पूरा नहीं करने व उसमें पिछड़ने वाले कई कर्मियों पर पक्षपाती व मनमाने तरीके से कार्रवाई कर उन्हें प्रताड़ित व काफी परेशान किया है। इसकी उच्च स्तरीय जांच करने पर सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

वर्जन :

मैंने विभागीय नियम को दरकिनार कर कोई गलत आदेश नहीं निकाला है। आदेश के पीछे मेरी कोई पक्षपाती या मनमानी दृष्टिकोण नहीं था। विभागीय लक्ष्य को पूरा नहीं करने वाले कर्मियों को केवल डांट फटकार की गई थी। जिसे संघ वाले ने अपनी राजनीति करने का आधार बनाया है। गलत आरोप संघ वाले ने लगाया है।

-दिनेश साह, डाक अधीक्षक, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

36 मिनट ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

44 मिनट ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

52 मिनट ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

6 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

8 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

12 घंटे ago