Samastipur

समस्तीपुर: पानी नहीं मिलने से मर गई पत्नी, पति के आरोपों से जिला प्रशासन में हड़कंप; SDO बोले- होगी कार्रवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- एक महिला की मौत के बाद आरोप लगे हैं कि उस महिला को समय पर पानी नहीं मिल सका जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस मामले के उजागर होने के बाद से हड़कंप मच गया है। समस्तीपुर जिले के पटोरी अनुमंडल क्षेत्र के शाहपुर उंडी के वार्ड संख्या-20 निवासी राम उदगार पांडेय ने मंगलवार को एसडीओ पटोरी को आवेदन देकर बताया है कि 19 मई 2025 की शाम लगभग 5 बजे उसकी पत्नी मंजू देवी ने उनसे पानी मांगा। वे घर में रखी बाल्टी से पानी लाने गया तो उसमें छिपकली गिरी थी।

इसके बाद वह पानी लाने के लिए घर से दूर अवधेश भगत के यहां गया। वहां से पानी लेकर लौटे, तब तक उनकी पत्नी मंजू देवी की मौत हो चुकी थी। राम उदगार का कहना है कि अगर नजदीक में पानी मिल जाता तो संभव है कि उनकी पत्नी की मौत नहीं होती।

राम उदगार ने अनुमंडल, जिला व प्रदेश के तमाम उच्चाधिकारियों को आवेदन देकर मामले की जांच कराने का आग्रह किया है। पानी की कमी से महिला की मौत की शिकायत के बाद एसडीओ ने पीएचईडी की जेई को फटकार लगाई। एसडीओ ने उनके विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी देकर मामले में सभी दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। एसडीओ ने जेई से कहा कि वे उनका मोबाइल कॉल भी रिसीव नहीं करतीं हैं। इस दौरान नगर परिषद की अध्यक्ष प्रियंका सुमन ने भी एसडीओ से शिकायत की कि पीएचईडी के कर्मी लोगों की शिकायतों पर काम नहीं करने के साथ ही अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की बातों की अनदेखी करते हैं।

क्या बोले SDO

विकास कुमार पांडेय, एसडीओ, पटोरी ने कहा कि महिला की मौत की शिकायत मिली है। पीड़ित की ओर से पानी नहीं मिलने के कारण मौत की बात कही गई है। मामले की जांच को कहा गया है। थानाध्यक्ष को भी मामले में कार्रवाई का निर्देश दिया गया है। मामले में जो भी अधिकारी व कर्मी दोषी होंगे, उनके विरुद्ध कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

9 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

11 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

11 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

20 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

21 घंटे ago