समस्तीपुर/पटोरी :- शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग के समीप एक महिला से सोने की चेन व मंगलसूत्र छीन कर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पटोरी पुलिस को सौंप दिया। छीनतई की घटना में शामिल दोनों युवकों की पहचान विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के लहेरिया चौक, मऊ बाजार निवासी सुरेश साह के पुत्र राज सोनी एवं जितेंद्र साह के पुत्र सूरज सोनी के रूप में की गई है।
पकड़े गए युवकों के पास से मंगलसूत्र व बाइक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। पटोरी पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में सिरदिलपुर उसराहा निवासी राम प्रवेश राय के पुत्र अजय कुमार राजा के बयान पर पटोरी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दर्ज एफआईआर में अजय ने लिखा है कि वह अपनी दो बहनों के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहा था।
वापसी के क्रम में शाहपुर पटोरी रेलवे स्टेशन की पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग बंद रहने के कारण वह रेलवे क्रॉसिंग के पास ठहर कर रेलवे क्रॉसिंग खुलने का इंतजार करने लगा। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचा। उनमें एक युवक बाइक से उतर गया और दूसरा युवक बाइक को घूमाकर चालू स्थिति में ही रख कर बैठा रहा।
बाइक से उतरने वाला युवक अजय की बाइक के समीप आया और बाइक पर बैठी उसकी दीदी संगीता देवी के गले से एक मंगलसूत्र एवं सोने का चेन छीन कर भागने लगा। जल्दबाजी में बाइक पर बैठने के दौरान वह गिर गया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से मंगलसूत्र बरामद कर लिया गया।
दूसरा युवक दौड़कर भागने लगा, वहां मौजूद लोगों ने उसका पीछा कर उसे भी पकड़ लिया। काफी खोजबीन के बाद भी सोने का चेन बरामद नहीं हो सका। अनुमान किया जाता है कि छीनतई के बाद अपराधियों ने सोने की चेन कहीं आसपास की झाड़ी में फेंक दिया। वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना पटोरी पुलिस के 112 टीम को दी। पुलिस की टीम ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपराधियों की बाइक जब्त कर लिया।
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…