Samastipur

समस्तीपुर में पड़ोसी की अश्लील हरकतों से परेशान महिला ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौ’त, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में के युवक की प्रताड़ना से तंग आकर शादीशुदा महिला ने खुदकुशी कर ली। मामला जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र का है, जहां महिला ने जहर खा लिया। इस बीच इलाज के दौरान सदर अस्पताल में उसकी मौत हो गई। मौत से पहले महिला ने बताया कि पड़ोसी चांद कुमार के पास उसका आपत्तिजनक वीडियो है, जिसे वायरल करने की वो धमकी देता है। चांद शराब के कारोबार से भी जुड़ा है। वीडियो वायरल होने औक बदनामी के डर से उसने जहर खा लिया।

मृतका के पति ने बताया कि वह पटना के रहने वाले हैं। ससुराल में एक भी पुरुष के नहीं रहने के कारण 2018 से पत्नी के साथ यहीं रह रहा हूं। पड़ोसी चांद से पत्नी की जान-पहचान थी। उसके पास उसका आपत्तिजनक वीडियो था। जिसको दिखाकर ब्लैकमेल करता था। बदनामी के कारण पत्नी ने जहर खा लिया।

जानकारी के मुताबिक महिला को कोई भाई नहीं है। मायके में वो अपनी बूढ़ी मां और पति के साथ रहती थी। पति लोहा कारोबारी के यहां का काम करता है। काम के सिलसिले में दिनभर बाहर रहता था। देर रात घर लौटता था। इस बीच पड़ोसी चांद कुमार से महिला की दोस्ती हो गई। नजदीकियां बढ़ने पर पति की गैरमौजूदगी में घर आने लगा। अवैध संबंध के बारे पता चलने पर लड़का के परिजनों से कई बार झगड़ा भी हुआ।

चांद ने महिला का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल करता था। धमकी देकर घर से बाहर मिलने बुलाता था। बुधवार को फोन करके मिलने के लिए बुलाया, लेकिन उसने मिलने से मना कर दिया। इसके बाद मंगलवार को चांद के परिजनों ने गाली-गलौज भी की थी। इस बीच बुधवार को उसने जहर खा लिया।

इधर नगर थाने की पुलिस ने बताया- सदर अस्पताल में महिला के मौत की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को जांच के लिए भेजा गया था। मौत से पहले महिला ने बयान दिया है। बयान उजियारपुर थाने को भेजा जाएगा। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई उजियारपुर पुलिस ही करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

4 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

13 घंटे ago