Samastipur

समस्तीपुर न्यू काॅलोनी धरमपुर में देर शाम घर में घुसकर की मारपीट, महिला व बच्चे समेत आधा दर्जन जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के न्यू काॅलोनी धरमपुर में सोमवार की शाम कुछ युवकों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर एक 8 वर्षीय बच्चा, महिला समेत 6 लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान मो. सब्बीर, मो. सद्दाम आलम, मो. सज्जाद आलम, शाहजहां खातुन, साबरा खातुन व 8 वर्षीय बच्चे आयान के रूप में की गई है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

सदर अस्पताल में जख्मी सज्जाद आलम ने बताया करीब साढे 8 बजे के आसपास घर के पास के ही करीब आधा दर्जन युवक व महिला ने बेमतलब घर में घुसकर लोगों पर राॅड, हाॅकी स्कीट व डाइगर से हमला कर दिया। डाइगर लगने से एक महिला शाहजहां खातुन गंभीर रूप से जख्मी भी हो गयी। इधर घटना की सूचना पर पहुंचे डायल 112 की टीम ने जख्मी का बयान दर्ज किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

16 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago