Samastipur

नीट परीक्षा को लेकर समस्तीपुर में बनाये गये 7 परीक्षा केंद्र, DM ने समीक्षा बैठक में दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार में दिनांक 4 मई को आयोजित होने वाले नीट की परीक्षा से संबंधित की जा रही तैयारी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। समस्तीपुर जिला अंतर्गत NTA द्वारा आयोजित नीट परीक्षा हेतु कुल 7 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संबंधित परीक्षा केंद्रो पर कुल 14 दंडाधिकारी तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक चार सशस्त्र पुरुष पुलिस बल एवं एक चार सशस्त्र महिला बल की प्रतिनियुक्ति की गई है।

परीक्षा का समय 2:00 बजे अपराह्न से 5:00 बजे अपराह्न तक निर्धारित है जबकि अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग टाइम 11:00 पूर्वाह्न से 1:30 अपराह्न तक रखा गया है। परीक्षा दिवस को परीक्षा केंद्र की गतिविधियों की निगरानी रखने हेतु समाहरणालय समस्तीपुर स्थित एनआईसी के बगल में स्थित वीडियों कान्फ्रेंसिंग रूम को जिला नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जिसका दुरभाष संख्या 06274 -222 300 है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी केंद्र अधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों एवं अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए एवं दिए गए दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण एवं शुचितापूर्ण तरीके से नीट परीक्षा करना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में एडीएम अजय कुमार तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ताा, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम सहित सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी, केंद्र अधीक्षक एवं पुलिस पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के प्रतिनिधि अनुपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

3 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

5 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

16 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

16 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

17 घंटे ago