Samastipur

समस्तीपुर के मोहनपुर में प्रेमिका ने दर्ज करायी FIR, इसके बाद प्रेमी की दूसरी जगह तय शादी टूटी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोहनपुर :- एक ऐसे प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है। जिसमें एक युवक के द्वारा विवाह का प्रलोभन देकर युवती का यौन-शोषण किया गया। इतना ही नहीं युवती का गर्भपात भी कराया गया। युवती द्वारा थाना में इस आशय की एक प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बाद युवक की अन्यत्र तय शादी टूट गयी। प्राथमिकी में युवती ने प्रेमी और उसके परिजनों पर शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया है।

थाने में दर्ज शिकायत में युवती ने बताया कि करीब सात साल पहले दोनों की मुलाकात दिल्ली में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के नजदीक आये। इसी बीच प्रेमिका गर्भवती हो गई। जिसे बहला-फुसलाकर गर्भपात कराया गया। जिसकी भनक प्रेमिका के परिजनों को लग गई। इसे लेकर प्रेमी के ऊपर दबाव बनाया गया और शादी के लिए रजामंदी की कोशिशें तेज की गई। शुरू में प्रेमी के परिजनों ने सकारात्मक रुख अपनाया किंतु बाद में मुकरने लगे। इसी बीच प्रेमी की शादी एक गांव में तय हो गई। जिसकी भनक प्रेमिका को लग गई। जब दोनों की प्रेम प्रसंग की कहानी की जानकारी लड़की वाले को लगी तो प्रेमी की शादी समय से पूर्व टूट गई। इधर, प्रेमी के परिजनों ने पूरी घटना को सोची-समझी साजिश बताई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

18 मिनट ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

32 मिनट ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

1 घंटा ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

4 घंटे ago

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

9 घंटे ago