Samastipur

समस्तीपुर जिले के सभी थानों में चौकीदार परेड का आयोजन, सतर्कता और ईमानदारी का दिया गया संदेश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिले में चुस्त पुलिसिंग की कवायद को लेकर एसपी अशोक मिश्रा लगातार प्रयास कर है। छोटी-बड़ी सभी घटनाओं में वह खुद ही घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच कर रहे हैं व अनुसंधानकर्ता को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के सभी थानों में चौकीदारों का परेड कराया जा रहा है। रविवार को भी एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना में चौकीदारों का परेड कराया गया। परेड के दौरान चौकीदारों को अनुशासन, सजगता और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाया गया।

यहां बता दे कि क्राइम कंट्रोल करने में चौकीदारों की अहम भूमिका होती है। उनके उपर माइक्रो लेवल पर सूचना संग्रह करने के साथ हीं पुलिस तक ससमय सूचना पहुंचाने की अहम जवाबदेही होती है। एसपी के द्वारा सभी चौकीदारों को निर्देश दिया हुआ है कि अगर कहीं भी कोई भी सूचना उन्हें मिलती है तो वे अपने थानेदार के अलावा सीधे उन्हें भी बता सकते हैं ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित किया जा सके। आपको बता दें कि जिले में विधि व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

सभी थाना पुलिस ने रोको टोको अभियान चलाया :

जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रोको टोको अभियान के तहत संदिग्ध लोगों को रोक कर उनकी बॉडी सर्च कर डिक्की जांच की गई। सीमावर्ती वैशाली, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, दरभंगा बॉर्डर पर जांच अभियान चलाया गया। इसकी माॅनिटरिंग के लिए शनिवार की रात एसपी अशोक मिश्रा खुद ही निकले। इस दौरान वह देर रात ताजपुर थाने भी पहुंचे और थानाध्यक्ष सन्नी कुमार मौसम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

अभियान चलाकर 24 घंटे में 55 गिरफ्तारी व 1 लाख 42 हजारों की वसूली :

शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर अलग-अलग क्षेत्रों से 24 घंटो में 55 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। पुलिस कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार डकैती में 2 गिरफ्तारी, हत्या के प्रयास मामले में 7 गिरफ्तारी, अपहरण कांड में 1 गिरफ्तारी, एससी-एसटी मामले में 1 गिरफ्तारी, शस्त्र अधिनियम के कांड में 6 गिरफ्तारी, शराब मामले में 2 गिरफ्तारी की गई। वहीं 31 वाहनों से 1 लाख 42 हजार रूपये शमन की राशि वसूल की गई है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से एक कार व दो मोटरसाइकिल, दो देशी पिस्टल, दो देशी कट्टा व 6 गोली बरामद बरामद किया है। वहीं बैंक डकैती मामले का 951.342 ग्राम सोना भी इसमें शामिल है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago