समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर पूल के नीचे शुक्रवार की शाम एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। इस दौरान वहां पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के राम विनय महतो के पुत्र विकास कुमार (25) के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला। खबर लिखे जाने तक नगर पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया में जुटी हुई थी।
इधर मृतक के परिजनों को विकास के शव बूढ़ी गंडक नदी किनारे पानी में उपलाते मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि विकास दो दिन पहले ही एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये दिल्ली से घर आया था। इस बीच वह उसी दिन रहस्मय ढंग से गायब हो गया। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इस बीच शुक्रवार की शाम विकास का शव नदी में उपलाता मिला। वहीं परिजनों के द्वारा हत्या की आशंका जतायी जा रही है।
इस संबंध में प्रभारी नगर थानाध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। परिजन अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। आगे परिजनों के आवेदन के अनुसार कारवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…
समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…
समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…