Samastipur

समस्तीपुर में इंस्पेक्टर की 12 वर्षीय बेटी को लगी गोली, नाना को पुलिस ने हिरासत में लिया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला के मथुरापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नूरगंज गांव में गोली लगने से एक सर्किल इंस्पेक्टर की 12 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसकी पहचान इनायत खातून के रूप में हुई है, जो कटिहार में पदस्थापित सर्किल इंस्पेक्टर इकबाल खान की बेटी है। गोली लगने के बाद नूरगंज गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार आज से करीब 15 दिन पूर्व नूरगंज निवासी मो. बादशाह खान उर्फ मुन्ना खां के द्वारा बल पूर्वक नूरगंज गांव में कब्रिस्तान की एक कोना का बाउंड्री तोड़ दिया गया था। तब से गांव के लोगों में बादशाह खान के प्रति नाराजगी थी। ग्रामीणों ने इस संबंध में मथुरापुर थाना को आवेदन भी दिया था। इसके बाद गुरुवार को नूरगंज निवासी इजहार अहमद खान के साथ मारपीट किया गया।

इस मामले को लेकर इजहार अहमद ने मथुरापुर थाना में आवेदन भी दिया। शनिवार के करीब डेढ़ बजे नूरगंज मस्जिद से जुमा की नमाज पढ़कर निकले के बाद बात बढ़ गई। इतने में बादशाह खान ने अपने पुत्र अल्तमस व दामाद आदिल खान उर्फ मार्शल को कहा कि जाओ अपना लाइसेंसी बंदूक लेकर आओ। इसके बाद दोनों दौड़ कर घर गये और बंदूक ले आये। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनाली बंदूक लाने पर बादशाह खान की भाभी बंदूक छीनने लगी।

छीनने के क्रम में बंदूक का ट्रीगर दब गया एवं 12 वर्षीय आयात को जांघ में गोली चल गई। जख्मी बादशाह खान की नतनी ही बतायी गयी है। गोली लगने के बाद उसे उपचार के लिये शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। इधर अस्पताल में मौजूद घायल इनायत के मामा हामिद खान ने बताया, की घर के बगल में मस्जिद है। जहां हम लोग नमाज पढ़ने के लिए गए थे। वहां से निकला तो गांव के ही कुछ बदमाशों ने मस्जिद के पास ही रोक लिया और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के पीछे जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर जानकारी मिलने पर सदर-2 एसडीपीओ विजय महतो, वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार मथुरापुर थाना थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं 112 की टीम मौके पर पहुंचकर अपने स्तर से जांच पड़ताल में जुटे हैं। इस संसार में सदर-2 एसडीपीओ विजय महतो ने बताया कि इस मामले में बादशाह खान से पूछताछ की जा रही है। उसे हिरासत में रखा गया है। इस मामले में कोई दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। बहरहाल गोली चलने की घटना को लेकर नूरगंज गांव के अलावा आसपास के क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी के जांघ का नस फट गया है, जिस कारण उसे समस्तीपुर से पटना रेफर कर दिया गया है।

यहां देखें सदर DSP-2 का बयान :

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago