Samastipur

होमगार्ड सक्षमता जांच परीक्षा को लेकर समस्तीपुर DM ने की ब्रीफिंग, ADM आपदा को बनाया गया वरीय प्रभारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : होमगार्ड की शारीरिक दक्षता सक्षमता जांच परीक्षा के अवसर पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग पुलिस लाइन में डीएम रोशन कुशवाहा के द्वारा किया गया। इस दौरान डीएम के द्वारा बताया गया की कुल प्राप्त आवेदन 25 हजार 369 है, जिसमें 19 हजारों 290 पुरुष, 6 हजार 78 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर का आवेदन प्राप्त हुआ है। इसके विरुद्ध पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कुल 15 दिन निर्धारित है जो 10 मई, 13 मई, 14 मई, 15 मई, 16 मई, 17 मई, 19 मई, 20 मई, 21 मई, 22 मई, 23 मई, 24 मई, 26 मई, 27 मई एवं 28 मई को है।

जबकि महिला अभ्यर्थियों एवं ट्रांसजेंडर के लिए कुल 5 दिन निर्धारित हैं जो 29 मई, 30 मई, 31 मई, 2 जून एवं 3 जून है। कुल 20 दिनों में इस दक्षता सक्षमता जांच परीक्षा को पूर्ण किया जाना है। इसके लिए बैच वाइज शेड्यूल बना दिया गया है, जिसमें कुल चार बैच हैं। प्रथम बैच का रिपोर्टिंग टाइम सुबह 4:00 बजे है, जबकि दूसरे बैच का सुबह 4:30 बजे, तीसरे बैच का सुबह 5:00 बजे एवं चौथे बैच का 5:30 बजे पूर्वाह्न है।

तीन बैच क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय में 90-90 अभ्यर्थी हैं। जबकि चौथे बैच में ग्रुप-डी में 80 कैंडिडेट है। सक्षमता जांच को लेकर पूरी प्रक्रिया के वरीय प्रभारी के रूप में एडीएम आपदा राजेश सिंह को बनाया गया है, जिनके दिशा-निर्देश में सभी पदाधिकारी कार्य करेंगे। मौके पर एडीएम अजय कुमार तिवारी, एडीएम आपदा राजेश सिंह, सिविल सर्जन डॉ. एसके चौधरी, होमगार्ड के कमांडेंट मो. एहतेशाम अली समेत अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

6 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

8 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

12 घंटे ago