Samastipur

समस्तीपुर परिवार न्यायालय के जज ने DSP और इंस्पेक्टर को घंटो किया डिटेन, कोर्ट परिसर में चलता रहा हाइवोल्टेज ड्रामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : कोर्ट के आदेश का बार-बार अवहेलना करना डीएसपी और इंस्पेक्टर को महंगा पड़ गया। कोर्ट में पुलिस पदाधिकारियों को कई घंटे तक डिटेन कर दिया गया। हालांकि, बाद में पुलिस पदाधिकारियों से बॉन्ड लिए जाने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मामला परिवार न्यायालय से जुड़ा है। दरअसल शुक्रवार को परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश ने मेन्टेन्स एक्यूशन के एक मामले में आदेश का तामिला नहीं होने के कारण डीएसपी और इंस्पेक्टर को करीब 6 घंटों तक डिटेन कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वारिसनगर थाना क्षेत्र के सतमलपुर की रहने वाली नौसर बीवी ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर के मो. सोनू से शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में अनबन हो गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे। इसके बाद नौशाद बीवी ने साल 2017 में परिवार न्यायालय में मेन्टेन्स एक्सक्यूशन दायर किया। नौसर बीबी के द्वारा दायर मेन्टेन्स एक्सक्यूशन के मामले में उसके पति मो. सोनू के खिलाफ न्यायालय के द्वारा वारंट और जब्ती कुर्की का आदेश जारी किया गया था। इसके बावजूद मुफस्सिल थाने में पदस्थापित तत्कालीन थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर के द्वारा इसका तामिला नहीं किया गया।

इस संबंध में पीड़ित महीने के अधिवक्ता प्रणव कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा अपने पति के खिलाफ मेन्टेन केस फाइल किया जिसमें वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ। उसके बाद एक्यूशन 64/17 दायर किया गया, जिसमें एक बार करीब दस महीना पूर्व पकड़ाकर आया। तब वह 20 हजार रुपये देकर छूटा था और अंडरटेकिंग देते हुये चार बार में सारा पैसा देने की बात कही थी। लेकिन एक रुपये भी जमा नहीं किया और केस में हाजिर भी नहीं हुआ। उसके बाद कोर्ट के द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया।

जब्ती कुर्की की प्रक्रिया जारी किया किया। न्यायालय द्वारा मुफस्सिल थानाध्यक्ष को शोकाॅज किया गया, इसपर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद सदर डीएसपी को भी नोटिस भेजा गया। जिसका कोई जवाब नहीं दिया गया। उसके बाद न्यायालय ने एसपी के द्वारा दोनों को वारंट जारी कर दिया। जहां शुक्रवार को परिवार न्यायालय के द्वारा डीएसपी व इंस्पेक्टर को डिटेंड कर दिया गया। इधर इस बात की जानकारी जैसे ही कोर्ट कैंपस में फैली लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ वहां पहुंच गयी।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

2 घंटे ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

3 घंटे ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

10 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

1 दिन ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

1 दिन ago