Samastipur

दलसिंहसराय में आपसी विवाद में युवक की चाकू गोदकर ह’त्या, घर का था इकलौता चिराग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : इस वक्त की बड़ी खबर दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से आ रही है जहां थाना क्षेत्र के मधेपुर चौक दुर्गा मंदिर के पास बुधवार की देर शाम आपसी विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव के ही वार्ड संख्या-13 के स्व. सूरवल सुबीर सिंह के पुत्र श्रीराम सिंह के रूप में की गई है।

घटना के संबंध में बताया गया है कुछ लोग एक स्थान पर बैठकर गांजा पी रहे थे। इसी दौरान आपस में ही गांव के वार्ड संख्या-11 निवासी विजय राय के पुत्र मनीष कुमार राय और श्रीराम सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान मनीष कुमार राय ने चाकू मारकर श्रीराम सिंह की हत्या कर दी और वहां से फरार हो गया।

इधर घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर हत्याकांड के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है। बताया जाता है मृतक घर का एकलौता चिराग था। घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

Avinash Roy

Recent Posts

Patna Metro: पटना मेट्रो ने रचा इतिहास, 5.2 किलोमीटर सुरंग की खुदाई पूरी; रेलवे स्टेशन समेत कई जगह आना-जाना आसान

पटना मेट्रो (Patna Metro) रेल परियोजना के भूमिगत निर्माण कार्य में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…

27 मिनट ago

निवेशकों को आकर्षित करने में बिहार सबसे पीछे, नीति आयोग की रिपोर्ट से खुलासा; क्या बोले एक्सपर्ट

बिहार आज भी निवेश आकर्षित करने की कसौटी पर सबसे पिछड़ा राज्य है। आधारभूत संरचना,…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज, नीलाम व ग्राम कचहरी के लंबित मामलों के निष्पादन पर दिया जोर

समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर काॅलेज में आज और कल लगेगा रोजगार मेला, टाटा मोटर्स समेत कई कंपनियां देंगी नौकरी

समस्तीपुर : युवाओं और विद्यार्थियों के लिए समस्तीपुर कॉलेज परिसर में 2 और 3 सितंबर…

7 घंटे ago

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

16 घंटे ago