समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मथुरापुर वार्ड संख्या-7 निवासी रामशंकर चौधरी के पुत्र दयाराम चौघरी के खाते से 25 हजार रुपये के गबन मामले में साइबर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरी राशि बरामद कर पीड़ित को लौटा दी है। इस संबंध में साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक ने बताया कि 20 फरवरी 2022 को दयाराम चौघरी ने एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
शिकायत के तहत उन्होंने बताया था कि उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 25 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर थाने ने मामले की गंभीरता से जांच करते हुए विधि-सम्मत कारवाई की। साइबर पुलिस की टीम ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की।
जांच के क्रम में बैंक ट्रांजेक्शन की निगरानी करते हुए गबन की गई राशि को ट्रेस किया गया और बैंकिंग प्रक्रियाओं के तहत उसे फ्रीज कर बरामद कर लिया गया। जांच के उपरांत 1 मई गुरुवार को आवेदक दयाराम चौघरी को उनकी संपूर्ण राशि 25 हजार रुपए वापस कर दी गई।
डीएसपी ने बताया कि समस्तीपुर साइबर थाना साइबर अपराध से पीड़ित लोगों की मदद के लिए पूरी तरह सक्रिय है और समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन या एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते कार्रवाई संभव हो सके।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…
समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…