Samastipur

समस्तीपुर में कांग्रेस द्वारा ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम आयोजन, सांसद ने कहा- हमारी सरकारी बनी तो होगा समाधान 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम के संयोजकत्व में ‘शिक्षा न्याय संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन वारिसनगर विधानसभा अंतर्गत मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज मथुरापुर में किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सासाराम के सांसद मनोज राम ने कहा कि राहुल गांधी की जातिगत जनगणना, 50% आरक्षण की सीमा तोड़ने और दलित–पिछड़ों-आदिवासियों को हक दिलाने की पहल आरएसएस–बीजेपी को असहज करती है। रोजगार, पलायन, लाठीचार्ज और पेपर लीक के खिलाफ राहुल गांधी की छात्रों के साथ खड़ी आवाज़ सत्ता को चुभ रही है।

बिहार में कांग्रेस और विपक्ष के बढ़ते प्रभाव से घबराकर नीतीश–बीजेपी सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर राहुल गांधी की सभाएं रोकने जैसे हथकंडे अपना रही है। डॉ. भीमराव अंबेडकर का दृष्टिकोण ‘सामाजिक न्याय’ तब तक अधूरा है, जब तक दलितों और वंचितों को उसकी हिस्सेदारी ना मिले। कांग्रेस सरकार ने 2005 में संविधान संशोधन कर अनुच्छेद 15(5) लाया, जो दलित और पिछड़े समुदाय को निजी शिक्षण संस्थान में आरक्षण का अधिकार देता है।

बिहार के 90% निजी कॉलेजों और कंपनियों में यह लागू नहीं है। निजी क्षेत्र के नौकरियों में SC-CT-OBC की हिस्सेदारी केवल 15% है। सांसद ने आगे कहा कि SC-ST सब-प्लान की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी ने 1974 में की। बिहार में SC-ST सब-प्लान का मात्र 15% हिस्सा शिक्षा और स्वास्थ्य पर सर्च होता है। बिहार में SC-ST युवाओं को रोजगार योजनाओं के लिए केवल 10% फंड खर्च हुआ।

केवल 20% स्कूलों में इंटरनेट सुविधा है, जिससे डिजिटल शिक्षा का आभाव है। बिहार के विश्वविद्यालयों में 50% अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं। 326 छात्रों पर कर्ज न चुकाने पर नीलामी की कारवाई शुरू हुई। बिहार में 60% स्नातक बेरोजगार हैं, जिसे कर्ज चुकाना मुश्किल है। बिहार में चार करोड़ से अधिक युवा बेरोजगार है। सभी विश्वविद्यालय में स्नातक डिग्रियां समय पर पूरी नहीं हो पाती है । 70% स्नातक छात्र रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं। इससे पूर्व एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया। जिसमें सांसद ने इन्हीं बिंदुओं पर प्रकाश डाला।

संवाद कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के जिला प्रभारी नरेश भारद्वाज, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह, जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, सत्य नारायण सिंह, विजय शंकर शर्मा, राम उदगार महतो, अंजनी कुमार मिश्र, सरोज कुमार सिंह, शत्रुधान प्रसाद कुशवाहा, मिथिलेश पोद्दार, कामेश्वर पासवान, नीरज राय, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, लाल नारायण ठाकुर, सतीश चन्द्र चौधरी, सोनी पासवान, परमानद मिश्र, पर्थेश्वर सिंह, शशि भूषण राय, मंजू देवी, अशोक पासवान, जहांगीर आज़ाद, उमा पासवान, राम विलास राय, सूरज राम, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष देवीता कुमारी गुप्ता, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोइन रजा,

एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अभिनव अंशु, उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, मेयर अनीता राम, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो० मोहिउद्दीन, ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष अनिल कुशवाहा, नगर अध्यक्ष डोमन राय, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मलिक, आशुतोष कुमार, कपिलेश्वर कुंवर, उमेश चंद्र कुंवर, सुरेश महतो, विश्वनाथ महतो, अबुलैस अंसारी, समौली झा, शंभू प्रसाद सिंह, अजीत कुमार सिंह, सूरज पासवान, सुभाष सिंह, असद इमाम हाशमी, सुशीला देवी, गौरव चौहान, आदि लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

2 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

12 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

13 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

16 घंटे ago