Samastipur

समस्तीपुर में आपदा मित्रों की बैठक आयोजित, मानदेय सहित अन्य आठ सूत्री मांगों को लेकर विमर्श

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : एक निजी कोचिंग संस्थान पर आपदा मित्रों की बैठक हुई। बैठक में बकाया राशि व नियमित मानदेय सहित अन्य मांगों पर विमर्श किया गया। अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार ने की। संचालन राजीव कुमार पासवान ने किया। वहीं बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राज्याध्यक्ष रौशन कुमार मौजूद थे।

उन्होंने कहा कि 2023 में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बिहार के 9600 नौजवानों को प्रशिक्षित कर आपदा मित्र बनकर दशहरा मेला, छठ महापर्व में विभिन्न नदियों पर, सुरक्षित शनिवार के नाम पर स्कूल में एवं आपदा से संबंधित विभिन्न कार्यों में सरकार के आपदा विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति कर आपदा मित्रों से काम तो लिया जा रहा है। लेकिन उनको सरकार के तरफ से कोई सम्मानजनक राशि नहीं मिलती है।

बिहार के आपदा मित्र का मांग है कि कार्य दिवस का बकाया राशि, नियमित मानदेय के साथ सरकार कर्मचारी का दर्जा देने, सरकार द्वारा घोषित 5 लाख रुपये की बीमा राशि को लागू करते हुए बीमा राशि 20 लाख रुपये करने, सभी आपदा मित्रों व सखियों को न्यूनतम वेतनमान 26910 प्रतिमाह की गारंटी करने, सुरक्षित शनिवार का भुगतान समान कार्य का समान वेतन से भुगतान करने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर संघर्षरत है।

सरकार संज्ञान लेते हुए मांगों को पूरा नहीं किया तो आने वाले बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दौरान आपदा मित्र पटना में मजबूत आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार, संतोष कुमार, हीरालाल कुमार, रोहित महतो, गणेश कुमार, विनोद कुमार मालाकार, बिट्टू कुमार भगत, अजय कुमार राय, आशीष कुमार, गुंजन कुमार, कमल किशोर साहनी, राजेंद्र राम, प्रभात कुमार, साहुल देव साह, सुनील कुमार भारती सहित दर्जनों आपदा मित्रों मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

7 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago