Samastipur

साइबर ठगी की शिकार महिला को समस्तीपुर पुलिस ने वापस दिलाये 66 हजार 500 रुपये

समस्तीपुर : पुलिस ने साइबर ठगी का शिकार हुई एक महिला को उसके खाते से निकाले गए 66 हजार 500 रुपए वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है। इस संबंध में एसपी कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही, वार्ड संख्या-6 के रामबाबू दास की पत्नी उषा देवी के एसबीआई सीएसपी अकाउंट से 66 हजार 500 रुपए अवैध निकासी कर ली गई थी। जिसके बाद उन्होंने 1930 पर शिकायत दर्ज कराया था।

साइबर थाना को एनसीआरपी पोर्टल से जांच के क्रम में यह पता चला की यह फ्रॉड विभूतिपुर थाना क्षेत्र के चकहबीब के अमर ज्योति मिश्रा ने की है। साइबर थाना पुलिस के द्वारा विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को शिकायतकर्ता महिला को फ्रॉड हुई राशि वापस करा दी गई। इस दौरान साइबर डीएसपी दुर्गेश दीपक व इंस्पेक्टर मनीष कुमार मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

3 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

13 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

19 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

19 घंटे ago