Samastipur

शादी के कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग की घटना के दौरान युवक जख्मी, निजी अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परतापुर गांव के तेलियानी टोल में बुधवार कि शाम शादी के एक कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान गांव के ही गोरख साह के पुत्र रोहित कुमार उर्फ संकट मोचन (22) के रूप में की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में ही लोग काली बरहम पूजा कर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान किसी युवक के द्वारा हर्ष फायरिंग किया गया। इस दौरान गोली रोहित कुमार उर्फ संकट मोचन के कांख के समीप जाकर लग गई, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी युवक को बाइक से ही इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जख्मी युवक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच आगे की कारवाई में जुट गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गोरख साह के घर पर शादी-विवाह के कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बिट्टू कुमार नामक युवक के द्वारा गोली चलाई गई जो रोहित को जाकर लग गई। उसका इलाज जारी है व मामले को लेकर पुलिस आपेक्षित बिंदुओ पर जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

3 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

6 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

7 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

8 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

9 घंटे ago