Samastipur

समस्तीपुर: मध्यान भोजन में मिला कीड़ा, अभिभावकों ने जमकर काटा बवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मऊ दियारा में मंगलवार को बच्चों के लिए परोसें गए भोजन में कीड़े मिलने की सूचना पर विद्यालय पहुंचे अभिभावकों ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान उपस्थित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य व अभिभावक स्कूल के प्रधानाध्यापक और रसोइया पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दियारा क्षेत्र का विद्यालय होने के कारण अक्सर एमडीएम में लापरवाही बरती जाती है तथा शिकायत को लेकर विद्यालय पहुंचे अभिभावकों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है।

स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने बताया कि मंगलवार को परोसें गए भोजन में कई बच्चों की थाली में बड़े आकार का कीड़ा देखा गया, जिसके बाद खाना छोड़ कर बच्चे अपने अभिभावकों को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचा गए, जिसके बाद करीब एक घंटे तक विद्यालय में हंगामा होता रहा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंदन कुमार चौधरी ने बताया कि एमडीएम में कीड़ा मिलने के बाद उस भोजन को बच्चों की थाली में नहीं परोसा गया है।

हवा में कहीं से उड़ कर कीड़ा भोजन में गिरने की बात कही गई है। उधर एमडीएम में कीड़ा मिलने की बात सामने आने के बाद चार सदस्यीय एक जांच दल विद्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जांच टीम ने बताया कि डीपीओ के आदेश पर उन्हें जांच के लिए भेजा गया है। इस बारें में बीईओ ने बताया कि जांच टीम के बारे में उन्हें कोईज् जानकारी नहीं है। एमडीएम में कीड़ा मिलने की शिकायत मिली है, मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्षो से छोटे से आगंतुक कक्ष में चल रहा समस्तीपुर SC-ST थाना, आगंतुक कक्ष में थानाध्यक्ष का चेंबर

समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…

4 घंटे ago

मरीजों को मिलेगी सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने की सुविधा, प्राइवेट एंबुलेंस को 102 व 112 इमरजेंसी सेवा से जोड़ने की तैयारी

समस्तीपुर : जिले में अब मरीजों को सरकारी या निजी एंबुलेंस चुनने का विकल्प मिल…

11 घंटे ago

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

1 दिन ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

2 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

3 दिन ago