समस्तीपुर : JEE Main 2025 के परिणाम घोषित हो चुके हैं और समस्तीपुर के छात्रों ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। विद्यापतिनगर के बमौरा निवासी शिक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह व शिक्षिका रेणु कुमारी के पुत्र अतुल राज ने 99.66 का शानदार NTA स्कोर हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 602 प्राप्त किया है।
अतुल ने गणित में 99.93, भौतिकी में 99.96 और रसायन विज्ञान में 99.84 का स्कोर किया है। यह स्कोर JEE Advanced में शामिल होने के लिए तय किए गए कट-ऑफ से कहीं ऊपर है। सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए इस बार कट-ऑफ 93.2 रहा, जबकि अतुल का स्कोर उससे काफी अधिक है।
अतुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। अतुल बताया की उसने लगातार अभ्यास किया और कॉन्सेप्ट पर फोकस रखा। परिवार और गाइडेंस ने उसका मेरा हौसला बढ़ाया। उनके पिता अभिमन्यु कुमार सिंह और माता रेनू कुमारी ने कहा कि अतुल शुरू से ही पढ़ाई में गंभीर था और उसने कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया है।
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…