Samastipur

विभूतिपुर में शादी से पूर्व युवती का फोटो व वीडियो वायरल करने के मामले में FIR, 8 नामजद

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में आगामी 16 अप्रैल को एक युवती की होने वाली शादी से पूर्व कतिपय लोगों ने उसका वीडियो, फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इस वजह से लड़का पक्ष के लोगों ने शादी से इंकार कर दिया और अतिरिक्त दस लाख रुपए डिमांड कर दी। जबकि उसके घरवालों ने शादी की तैयारी वास्ते टेंट-पंडाल आदि पर लगभग तीन लाख रुपए भी खर्च कर दिया है।

इस मामले को लेकर युवती के भाई ने स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें बेगुसराय जिले के तेयाय ओपी थाना क्षेत्र के लखनपुर निवासी रवि कुमार, रंजन कुमार, रंजीता कुमारी, देव नंदन साह, ललिता देवी, नगर थाना बेगुसराय अंतर्गत महमदपुर निवासी रुपेश कुमार, विभूतिपुर के माधोपुर निवासी काजल देवी, सिन्टू कुमार सहित दो तीन अज्ञात को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

11 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

16 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

18 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

18 घंटे ago