Samastipur

राममय हुआ नरहन, जय श्री राम के नारे के साथ गूँज उठा पूरा इलाका

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- विभूतिपुर प्रखंड के नरहन में हर साल की भांति इस साल भी रामनवमी के उपरांत शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा डीबीकेएन कॉलेज के समीप से पुरानी दुर्गा स्थान तक निकाली गयी। शोभा यात्रा में बनारस से महाकाल ग्रुप के टीम का झांकी व बंगाल से नगाड़ा की टीम, विशाल शिवलिंग, रामदरबार, शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र बना रहा। शोभा यात्रा में भक्त हाथ में श्री राम का झंडा लिए हुए जय श्री राम का नारा लगा रहे थे।

वहीं इस शोभायात्रा में नगाड़े वाले की डंके की चोट की गूंज जमकर सुनाई दे रही थी। शोभायात्रा में प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र मोहन पासवान, अंचलाधिकारी रणधीर रमन, थाना अध्यक्ष आनंद कश्यप अपने दलबल के साथ शोभायात्रा में मौजूद थे। वहीं दूसरी और शोभायात्रा में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए नरहन पंचायत के मुखिया रिंकू के द्वारा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया, साथ ही जगह-जगह पानी की भी व्यवस्थाएं की गई थी।

शोभायात्रा के संयोजक गुंजन मिश्रा ने कहा कि राजनीतिक व किसी जातिवाद से ऊपर उठकर भारत की एकता के लिए अखंडता के लिए मातृभूमि की रक्षा के लिए हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सभी हिंदु एक होकर श्री राम के इस शोभा यात्रा के माध्यम से हिंदुओं को जागने का काम किया है। यह शोभायात्रा हर साल निकली जाती है। वहीं उन्होंने कहा कि शोभायात्रा में एकता अनुशासन पूर्वक सभी हिंदुओं ने शोभायात्रा को सफल बनाया सभी धन्यवाद के पात्र हैं।

शोभायात्रा में भाजपा के जिला महामंत्री अरविंद कुमार कुशवाहा, पूर्व प्रमुख रूपांजलि कुमारी, पंसस चांदनी देवी, पूर्व मुखिया विपिन सहनी, जिला परिषद सदस्य अमन पाराशर, जितेंद्र राम, मुरारी झा, मृत्युंजय झा, कुनकुन मिश्रा ,संतोष कुमार, आशीष दिवाकर, सत्येंद्र झा, संजीव मिश्रा आदि सक्रिय भूमिका में मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

2 घंटे ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

13 घंटे ago