Samastipur

महीने भर से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं पतैलिया महादलित बस्ती के लोग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- प्रखंड के पतैलिया वार्ड संख्या-7 महादलित बस्ती के लोग करीब महीने भर से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। महादलित परिवार व मुस्लिम परिवार के लोगों में पेयजल की समस्या व्यापत है। अभी शुरुआती गर्मी में ही उस बस्ती के चापाकल का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। पेयजल की समस्या को लेकर बस्ती के लोग परेशान हैं। इस बस्ती में लगे पानी की टंकी से लोगों को जलापूर्ति होती थी वही टंकी के पाइप फूट जाने के कारण नल जल से पानी की सुविधा बंद हो गई है, जिससे करीब 70 से अधिक घरों में जल संकट व्याप्त है।

दूसरे वार्ड में स्थित हाई स्कूल में लगे चापाकल से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। वहीं पानी आपूर्ति बंद की शिकायत पीएचडी विभाग के अधिकारी समेत प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया है, लेकिन अभी तक सुचारू रूप से कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिससे लोगों को पानी के लिए संकट बना हुआ है।

ग्रामीण मंजू देवी, रीता देवी, आशा देवी, अशोक राम, राजेंद्र राम, मोहम्मद मुस्ताक, मोहम्मद वकील, मोहम्मद नसीम ने बताया कि टंकी में लगे पाइप फट गया है जिस कारण टंकी के समीप ही पानी का बहाव हो जाता है, जिस कारण पानी आगे नहीं बढ़ पाता है। हम लोग कई बार इसकी शिकायत पीएचडी विभाग से किए हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

स्थानीय मुखिया के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी को भी सूचना दिया गया है लेकिन अभी तक पाइप को बदला नहीं गया है। जिस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है और लोगों के बीच भयंकर जल संकट उत्पन्न हो गया है। वहीं मुखिया राजकुमार ने बताया कि इस बस्ती में जल की समस्या बहुत ही गम्भीर समस्या है। प्रत्येक मनुष्य के जीवन में जल का बहुत ही महत्व हैं यह कहना बिल्कुल सही है कि जल ही जीवन है, फिर विभागीय लापरवाही के कारण महादलित बस्ती के लोग जल से वंचित है। इन बस्ती वालों की समस्या को मैं विभागीय अधिकारी तक पहुंचा कर समस्या का समाधान करवाने की पहल करूँगा।

Avinash Roy

Recent Posts

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

24 मिनट ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

45 मिनट ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

53 मिनट ago

समस्तीपुर : पत्नी की मौ’त के बाद पति ने भी अपनी जीवन-लीला की समाप्त, लाइव वीडियो बनाकर मौ’त को लगाया गले, डेढ़ साल की बेटी हुई अनाथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है।…

2 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के 6 प्रमुख चौक-चौराहों पर बन रहे ट्रैफिक पुलिस पोस्ट

समस्तीपुर : शहर की बढ़ती यातायात समस्या और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान हो…

2 घंटे ago

मुसलमानों को भी आरक्षण मिले; दलितों का जिक्र कर अशोक चौधरी ने कर दी बड़ी मांग

बिहार विधानसभा में आरक्षण सीमा को बढ़ाकर 85 फीसदी करने की मांग को लेकर तेजस्वी…

3 घंटे ago