समस्तीपुर/विभूतिपुर [केशव बाबू] :- पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारतीय जवानों की स्मृति में विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय पर एक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला गया। स्थानीय युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित इस मार्च में लोगों ने मोमबत्तियाँ जलाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मार्च प्रखंड कार्यालय से आरंभ होकर थाना चौक, बाजार क्षेत्र होते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय पर समाप्त हुआ।
इस दौरान ‘शहीदों अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’ जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल शहीदों की आत्मा को शांति प्रदान करना था, बल्कि आमजन में देशभक्ति और एकता की भावना को भी मजबूत करना था। वक्ताओं ने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान सरकार से आतंकी हमलों पर कड़ी कार्रवाई करने और जवानों के परिवारों को समुचित सहायता देने की मांग की गई।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…