समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र के शिवनाथपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्री अंशुल कुमारी (बिहार पुलिस अवर निरीक्षक) की हुई शादी में ऑक्सीजन मैन के नाम से चर्चित ग्लोबल एनवायरनमेंट एंड क्लाइमेट चेंज लीडर सह पर्यावरण सांसद राजेश कुमार सुमन एवं जूनियर क्लाइमेंट चेंज लीडर प्रकृति सुमन पहुंचकर वधू को उपहार स्वरूप अल्फांसो आम और चीकू का पौधा भेंटकर पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इसके तत्पश्चात उन्होंने वधू से पौधरोपण कर गृहस्थ जीवन की शुरूआत करने का अनुरोध किया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए शादी के अवसर पर पौधरोपण का संस्कार विकसित होना चाहिए। शादी समारोह में उपस्थित लोगों से सुमन ने आग्रह किया कि आप सब भी ऐसे उपहार अपने सगे-संबंधी को दें। इससे पर्यावरण संरक्षण को एक संदेश जाएगा। आज वैश्विक तापन में वृद्धि और पर्यावरण की सुरक्षा एक अहम सवाल ही नहीं बल्कि ज्वलंत मुद्दा बन गया है।
गर्मी से पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। इससे निजात का एक मात्र उपाय अधिक से अधिक पौधरोपण पर बल देना होगा और जंगलों को बचाना होगा। अंत उन्होंने अपने संबोधन के दौरान शादी से पूर्व बेटी के फलदान कार्यक्रम में पांच प्रकार के फल भेंट करने के साथ-साथ पांच प्रकार छायादार पौधा भेंट करने के लिए आग्रह किया। इस मौके पर संजीव कुमार, नीतीश कुमार, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी बिपिन कुमार, पर्यावरण प्रेमी रामनाथ सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…