समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम ब्रह्नडा गांव में मंगलवार की शाम कुछ बदमाशों के द्वारा एक घर के सामने हवाई फायरिंग किया गया। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दो युवक हथियार लेकर गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे है।
हालांकि उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने घटना में कोई खोखा नहीं बरामद होने से गोलीबारी की घटना को सन्दिग्ध बताते हुए जांच किया जाना बताया है। वहीं दूसरी ओर गांव के बिनोद सिंह के द्वारा बताया गया है कि लगभग 8 बजे शाम को बाइक सवार तीन बदमाशों द्वारा दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग किया गया है। इससे पहले दिन में भी सभी बदमाश हथियार लेकर गाली-गलौज करने पहुंचे थे। तब घर वालों ने इसका वीडियो बना लिया था। इधर सूचना पर उजियारपुर थाने डायल-112 की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…
समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…
समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…