Samastipur

समस्तीपुर में नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े पत्रकार के भाई के साथ हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट की घटना को दिया अंजाम 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर : इस वक्त की बड़ी खबर उजियारपुर थाना क्षेत्र के NH-28 सातनपुर बहिरा चौर से आ रही है जहां हथियारबंद बेखौफ बाइक सवार बदमाशों ने नगर पंचायत मुसरीघरारी के कर्मी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित बाइक सवार दलसिंहसराय दैनिक अखबार संवाददाता पत्रकार अंगद सिंह के बड़े भाई रमेश सिंह बताये गये हैं। घटना के वक्त पीड़ित की बाइक पर नगर पंचायत मुसरीघरारी के ही एक अन्य कर्मी भी थे।

बताया गया है कि बदमाशों ने बाइक सवार कर्मी के गले से सोने की चेन, अंगूठी व सोने का ही हनुमान जी का लाॅकेट छीन कर दलसिंहसराय की ओर भाग गये। जबकी मोबाईल नहीं छीना। बदमाशों की संख्या दो बताई गई है। जो ओवरटेक कर नेशनल हाईवे पर पीड़ित को रोका फिर हथियार दिखा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। इधर घटनास्थल पर पहुंच उजियारपुर थाने की पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

20 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago