Samastipur

सिंघिया खुर्द में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: संविधान निर्माता और भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव में श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह शिविर संस्था के संस्थापक और समस्तीपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

डॉ. सिंह के साथ डॉ. कुमार देवाशीष एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शिखा समेत मेडिकल टीम ने ग्रामीणों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श, स्वास्थ्य जांच तथा निः शुल्क दवाइयाँ वितरण किया गया। डॉ. सिंह ने कहा कि, बाबा साहेब ने हमें जो संविधान दिया, उसमें हर नागरिक को समान अधिकार प्राप्त है। स्वास्थ्य का अधिकार गरिमायुक्त जीवन के अधिकार में निहित है, और इसे गांव-गांव तक पहुंचाना ही बाबा साहेब के सपनों को साकार करना है।

उन्होंने यह भी घोषणा की कि शिविर में आए मरीजों का आगे का इलाज अपना निजी अस्पताल श्री रामचंद्र सेवा सदन, आदर्शनगर, समस्तीपुर में पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा। डॉ. सिंह ने कहा कि उनके लिए एक डॉक्टर होने का अर्थ केवल दवा देना नहीं, बल्कि ज़रूरतमंदों को राहत पहुंचाना है। सेवा ही सच्चा धर्म है, और अगर उनकी सेवा किसी की पीड़ा कम कर सके, तो वही उनके जीवन का सबसे बड़ा पुरस्कार होगा। इस शिविर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लाभ उठाया।

इस मौके पर कौशल सिंह, अमित कुमार बब्लू, गुलशन कुमार, पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कुमार, सुरेश राय, जिला परिषद सदस्य सत्यप्रकाश सिंह कुशवाहा, प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र कुमार ठाकुर, अमरेंद्र कुमार, शत्रुघ्न पासवान, दिलीप कुशवाहा, दुर्गानंद झा, लक्ष्मण सिंह, विश्वजीत सिंह, महेश्वर साह, सत्यनारायण राय समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

4 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

14 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

14 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

17 घंटे ago