Samastipur

पंखा चलाने के दौरान शख्स को लगा करंट, समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचने पर डाॅक्टर ने किया मृत घोषित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद में पंखा चलाने के दौरान एक शख्स करंट की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत गयी। मृतक की पहचान हकीमाबाद सहनी टोल निवासी बिजली सहनी के पुत्र रामबाबू सहनी (45) के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि रविवार को रामबाबू पंखा चलाने के लिए बोर्ड में बिजली का तार लगा रहे थे, तभी वह करंट की चपेट में आ गये। परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस संबंध में मृतक की बहू रिया चौधरी ने बताया कि दोपहर में ससुर पंखा चलाने के लिए बिजली बोर्ड में तार जोड़ रहे थे। परिवार के लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान अचानक उन्हें करंट लग गया। हल्ला होने पर मेन स्विच काटकर उन्हें तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

6 मिनट ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

23 मिनट ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

4 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

9 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

9 घंटे ago