Samastipur

रोसड़ा में करंट लगने से महिला की मौ’त, फसलों की सुरक्षा के लिए लगा हुआ था बिजली का तार, चारा काटने के दौरान हादसा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ढ़ट्ठा चौर में शनिवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गयी। मृतका की पहचान थाना क्षेत्र के ढ़ट्ठा वार्ड 04 निवासी फुलेश्वर पासवान की पत्नी सुंदरी देवी (55 वर्ष) के रूप में की गयी है। बताया जाता है खेत की घेराबंदी के लिए लगाए गए कंटीले तार में बिजली करंट का प्रवाह था। चारा काटने के क्रम में तार के संपर्क में आने से अधेड़ महिला की मौत हो गयी।

इधर, घटना से आक्रोशित परिजन व ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख भिरहा हॉस्पीटल चौक के समीप रोसड़ा-सिंघिया मुख्य मार्ग एसएच-88 को जाम कर दिया। उग्र लोग मृतक के परिजन को उचित मुआवजा देने व दोषी खेत मालिक की अविलंब गिरफ्तारी किये जाने की मांग कर रहे थे। हालांकि सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार दलबल के साथ जामस्थल पर पहुंच गए और उग्र लोगों को समझाए-बुझाए जाने प्रयास करते रहे। पर आक्रोशित लोग उनकी एक सुनने को तैयार नहीं थे।

उग्र लोग गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। लोगों का कहना था कि उक्त खेत के पास ही विद्युत ग्रिड भी अवस्थित है, खेत मालिकों द्वारा इस तरह की हरकत किये जाने में विद्युत ग्रिड कर्मियों की संलिप्तता की भी आशंका जतायी जा रही थी। लोगों की नाराजगी बिजली विभाग के खिलाफ भी थी। इधर, जामस्थल के दोनों ओर छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लगी रही। घंटों जाम में फंसे रहने के कारण यात्री हलकान होते रहे।

वहीं पुलिस टीम स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से बार-बार आक्रोशित लोगों को समझाए जाने का प्रयास करती रही, पर लोग अपनी मांग पर डटे रहे।लोगों का कहना था कि गिरफ्तारी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए सौंपा जाएगा। लोगों के आक्रोश को देख पुलिस टीम मूकदर्शक बनी हुई थी। लेकिन थानाध्यक्ष के आश्वसन के बाद छह घंटे बाद जाम से निजात मिली।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

18 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

19 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

20 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

20 घंटे ago