Samastipur

समस्तीपुर रिलायंस ज्वेलरी लूटकांड में शामिल एक लाख के ईनामी मो. साहिल के गैंग का 8 बदमाश चढ़ा STF के हत्थे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : विगत 28 फरवरी 2024 को रिलायंस ज्वेलरी शोर से हुई करोड़ों रुपये के आभूषण की डकैती मामले में फरार चल रहे वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र दाऊदनगर खिलवत के अलाउदिन के पुत्र मो. साहिल के गैंग के 8 सदस्यों को एसटीएफ की टीम ने वैशाली पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में देशी कट्टा, कारतूस, चाकू और मोबाइल बरामद किए हैं। हालांकि मो. साहिल वहां से फरार हो गया। रिलायन्स ज्वेलरी लूटकांड मामले में फरार मो. साहिल पर समस्तीपुर पुलिस ने एक लाख रुपये के ईनाम की भी घोषणा कर रखी है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बताया गया है कि गिरफ्तार गिरोह बंगाल के दमदम जेल में बंद कुख्यात अपराधी के इशारे पर मो. साहिल के नेतृत्व में अन्य आभूषण दुकानों को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे थे। गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि मो. साहिल के नेतृत्व में वह सभी लूट की घटना को अंजाम देने से पहले रेकी भी कर चुके थे और घटना को अंजाम देने ही वाले थे, लेकिन इसी बीच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में समस्तीपुर सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मो. साहिल के गैंग के 8 लोगों की गिरफ्तारी एसटीएफ के द्वारा वैशाली से की गई है। मो. साहिल समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में हुए करोड़ों के लूट मामले फरार चल रहा है। उसपर समस्तीपुर पुलिस ने एक लाख रुपये के ईनाम की घोषणा की हुई है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है। वहीं बिदुपुर थाना क्षेत्र के ही दाऊदनगर खिलवत के वीर बहादुर सिंह के पुत्र कर्मवीर कुमार उर्फ धर्मवीर पर दो लाख व बजरंगी साह के पुत्र राजा साह पर एक लाख रुपए का इनाम रखा गया है। तीनों की तलाश की जा रही है, जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

20 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago