Samastipur

समस्तीपुर मंडल में पहली बार लाल गाड़ी से किया गया टिकट चेकिंग, बेटिकट यात्रियों से वसूले गये 30 लाख 60 हजार 455 रुपये

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर मंडल में पहली बार विशेष टिकट चेकिंग अभियान को लेकर लाल गाड़ी का उपयोग किया गया। विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान टिकट जांच कर्मचारियों एवं आरपीएफ की टीम को इस विशेष गाड़ी में प्रतिनियुक्त किया गया है जो मंडल के किसी भी रेल खंड के छोटे-छोटे स्टेशनों पर जाकर उस रेल खंड से गुजरने वाले मेल एक्सप्रेस/ सवारी गाड़ियों में बिना टिकट/बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गये व्यक्तियों से नियमानुसार प्रभार की वसूली सुनिश्चित करते हैं।

इसी क्रम में बुधवार को मंडल के दरभंगा-जयनगर रेल खंड के काकरघट्टी स्टेशन पर लाल गाड़ी के प्रयोग से विशेष टिकट जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान उस रेलखंड से गुजरने वाले मेल/एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ी में बिना टिकट व बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गये व्यक्तियों से निर्धारित प्रभार की वसूली की गयी।

इस दौरान बिना टिकट व बिना उचित प्राधिकार के यात्रा कर रहे 209 लोगों से 42 हजार 25 रूपये रेल राजस्व के रूप में अर्जित हुये।यइसी क्रम में 22 अप्रैल को मंडल के विभिन्न रेल खंडों में किला बंदी अभियान चलाया गया था जिस दौरान 3 हजार 889 लोगों से 30 लाख 18 हजार 430 रूपये रेल राजस्व के रूप में अर्जित हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

5 मिनट ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

11 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago