Samastipur

समस्तीपुर रजिस्ट्री आफिस में रिकॉर्ड रूम निर्माण को लेकर कातिब व वेंडरों को जगह खाली करने का नोटिस, नहीं करने पर होगी कार्रवाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : जिला निबंधन कार्यालय परिसर में चल रहे रिकार्ड रूम भवन के निर्माण को लेकर कातिबों, स्टाम्प वेंडरों व दुकानदारों को निर्माण स्थल को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। इस नोटिस से कातिबों, स्टाम्प वेंडरों और दुकानदारों में खलबली मची हुई है। नोटिस के जरिए उन्हें अपना काउंटर, गुमती व दुकान तुरंत खाली करने का निर्देश जारी किया गया है। जगह खाली नहीं करने पर सरकारी कार्य में उनके द्वारा बाधा उत्पन्न करने की कोशिश मान कर उनके खिलाफ कारवाई करने की चेतावनी दी गई है।

बता दें कि उक्त निर्माण स्थल के अंदर कई कातिबों व स्टाम्प वेंडर की चौकी काउंटर व गुमती लगे हैं। जो नई बाउंड्रीवाल के अंदर आ रहे हैं। अवर निबंधक अमित कुमार मंडल द्वारा यह नोटिस जारी किया गया है। जिला अवर निबंधक द्वारा बताया गया कि जिला निबंधन कार्यालय के पुराने भवन को तोड़ कर खाली जगह पर रिकार्ड रूम भवन का निर्माण किया जाना है।इसको लेकर बाउंड्रीवाल चारों तरफ से बनाया जा रहा है।

इस परिसर के पुराने भवन के खाली जमीन पर कई कातिबों के काउंटर, गुमती व अन्य दुकान पूर्व से संचालित थे। जिन्हें अब रिकार्ड रूम भवन के निर्माण को लेकर हटाना आवश्यक है। कातिब भी जिला निबंधन कार्यालय के ही अंग हैं।वे निबंधित कातिब हैं। वे लोग दस्तावेज लेखन का कार्य कहां पर बैठ कर करेंगे, जिला अवर निबंधक ही बताएं। उनका कहना है कि वे लोग इसको लेकर एक आपात बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

3 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

3 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

8 घंटे ago