Samastipur

पूसा के गंगापुर में करीब 5 करोड़ से अधिक की लागत सेे बनेगा 30 बेड का आधुनिक अस्पताल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- प्रखंड के गंगापुर में 30 बेड का अतिआधुनिक सुविधाओं से लैश सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनेगा। करीब 5 करोड़ से अधिक की लागत सेे बनने वाले इस अस्पताल में स्वास्थ्य से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसको लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इस अस्पताल के बनने से प्रखंड की आधी आबादी समेत अन्य सीमावर्ती प्रखंड के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

सरकार की इस पहल से गंगापुर पंचायत के अलावा, बथुआ, चकले वैनी, मोरसंड, मोहम्मदपुर कोआरी, कुबौलीराम, चंदौली समेत अन्य आसपास के मरीजो को बड़ा लाभ मिल सकेगा। खासकर प्रसव पीड़ा, सड़क दुर्घटना जैसी आपात स्थिति के समय में यह संजीवनी का कार्य करेगा। मिली जानकारी के अनुसार इस अस्पताल के लिए दो मंजिला ईमारत बनेगी। जिसमें जांच व अन्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। इसके निर्माण को लेकर स्थल चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब जल्द ही उसकी ले-आउट कर भवन निर्माण का कार्य शुरू होगा।

इसे मूर्त रूप देने में पीएचसी, पूसा के प्रभारी डॉ. राकेश कुमार सिंह व उनकी टीम केे अलावा प्रखंड-अंचल व पंचायत के पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि हरसंभव सहयोग में जुटे हैं। इस संदर्भ मेें पूसा पीएचसी प्रभारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया कि यह गंगापुर अस्पताल चौक के निकट बनेगा। मुख्य सड़क पर इसके निर्माण से रोगियों को अस्पताल तक पहुंचना आसान होगा। इससे काफी लोग लाभान्वित होंगे। जल्दी ही इसकी शुरुआत होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

वी विल मिस यू नीतीश जी, करोड़ों दिलों को रूला दिया; सीएम के इस्तीफे से पहले मांझी भावुक हुए

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे से पहले केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा…

24 मिनट ago

AEDO परीक्षा से पहले बीपीएससी का अहम नोटिस, समस्तीपुर जिले के एक केंद्र में हुआ अहम बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

2 घंटे ago

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को…

2 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

6 घंटे ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल में 6 अमृत भारत स्टेशन बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन; यात्रियों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करने की दिशा में…

8 घंटे ago