Samastipur

6 लाख गबन मामले में समस्तीपुर से मामी-भांजा को गिरफ्तार कर ले गयी अरुणाचल पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर पहुंची अरूणाचल प्रदेश की पुलिस के द्वारा मंगलवार को पैसा गबन मामले में मामी-भांजे को गिरफ्तार किया गया है। दोनों की गिरफ्तारी अलग-अलग थाना क्षेत्रों से की गई है। अरूणाचल पुलिस ने मामी की गिरफ्तारी जहां नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर से की है, वहीं भांजे की गिरफ्तारी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मदरापुर टारा से की है। भांजे की पहचान श्याम महतो के पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। वहीं महिला की पहचान स्व. रोशन कुमार की पत्नी रीना कुमारी के रूप में हुई है। पति की मौत के बाद रीना अपने तीन बच्चों के साथ काशीपुर में किराये का मकान लेकर रहती थी।

मिली जानकारी के अनुसार पहले भांजा संतोष अपने मामा रोशन के साथ अरुणाचल प्रदेश में ही पोस्ट ऑफिस के नाम पर रकम जमा करने के लिए लोगों से पैसा लेते थे। अक्टूबर 2024 में मामा रोशन कुमार की मौत हो गई, उसके बाद से भांजा ही डेली बेज पर लोगो का पैसा लेने लगा। लेकिन मैच्योरिटी पूरा होने पर जब ग्राहकों ने पैसा मांगा तो वह फरार हो गया। तब जाकर ग्राहक पोस्ट ऑफिस पहुंचे। जहां जांच के दौरान पाया गया कि पोस्ट ऑफिस के नाम से यह लोग अवैध रूप से रीना कुमारी के नाम से बैंक संचालित कर रहा था।

इस संबंध में अरुणाचल पुलिस के सबइंस्पेक्टर काके निगम ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश में जीरो एफआईआर पर एक केस रजिस्टर्ड हुआ था। दो आरोपी को पकड़ा है, जिस पर छह लाख रुपये के गबन का आरोप है। ये लोग पोस्टल एजेंट के नाम पर लोगों से पैसा लेकर बैंक में जमा नहीं करते थे। इसी मामले को लेकर गिरफ्तारी किया गया है। दोनों से पूछताछ के लिए अरुणाचल प्रदेश ले जाया जा रहा है। दोनों आरोपी रिश्ते में मामी-भांजा है। वहीं नगर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि अरूणाचल पुलिस की टीम पैसा गबन के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर ले गयी। स्थानीय नगर थाने की पुलिस ने अरूणाचल पुलिस का सहयोग किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

36 मिनट ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

8 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

13 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

15 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

15 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

15 घंटे ago