Samastipur

समस्तीपुर नगर थाना परिसर में निर्माणाधीन महिला बैरक का एसपी ने किया निरीक्षण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : नगर थाना परिसर में बन रहे 20 बेड के महिला बैरक का एसपी अशोक मिश्रा ने गुरुवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भवन निर्माण में प्रयुक्त हो रही निर्माण सामाग्री के गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। निर्माण कार्य में उच्च कोटि की सामाग्री का प्रयोग करने व निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। एसपी ने भवन निर्माण के निरीक्षण के लिए नामित अधिकारी को बराबर निरीक्षण करने के लिए निर्देशित किया।

यह भी पढ़ें : समस्तीपुर जिले के 12 थानों में 4 करोड़ 30 लाख रूपये की लागत से बन रहा है महिला बैरक

इस दौरान थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। बता दें कि थाना भवन के ठीक पीछे 38 लाख 35 हजार 452 रूपये की लागत से 20 बेड के महिला बैरक का निर्माण कराया जा रहा है। अभी नगर थाना भवन में आवासन के लिये एक ही तल पर महिला व पुरुष पुलिसबल का बैरक है। इस कारण महिला सिपाही काफी असहज महसूस किया करती है। परिसर में महिला बैरक बन जाने से महिला सिपाहियों को काफी सहूलियत होगी।

वहीं एसपी ने नगर थाना के सिरिस्ता एवं थाने परिसर का भी निरीक्षण कर किया। इस दौरान पुलिस कार्यालय में मासिक कार्य विवरणी, मालखाना, चार्जशीट, स्टेशन डायरी समेत अभिलेखों की जांच की। साथ ही हत्या, लूट, डकैती, जैसी संगीन आपराधिक घटनाएं व लंबित मामलों को लेकर कई आवश्यक निर्देश दिये। पुलिस पदाधिकारियों को कांडों में फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी करने, वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती, बैंक एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकस रहने का निर्देश दिया।

थानाध्यक्ष को पूर्व से लंबित मामलों का यथाशीघ्र निबटारा करने, वारंटियों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। अनुसंधानकर्ता को नये आपराधिक कानून के अनुसार कांडों की जांच करने, वैज्ञानिक व फॉरेंसिक तरीके से साक्ष्य संकलित करने का निर्देश दिया। एसपी ने थाने के विभिन्न मामलों के अनुसंधानकर्ता से कांडों के बारे में जानकारी ली। थानाध्यक्ष को आपराधिक प्रवृति के लोगों पर कड़ी नजर रखने, शराब व मादक पदार्थ की तस्करी पर पूर्णत: रोक लगाने का निर्देश दिया। एसपी ने कहा कि कार्य में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि निरीक्षण में सभी सामान्य है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

5 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

15 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

15 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

18 घंटे ago